Viral Video: दिल्ली मेट्रो स्‍टेशन पर युवक ने किया अजीबो-गरीब जानलेवा डांस, यूजर्स बोले बेशर्म; सिविक सेंस पर छिड़ी बहस

Delhi Metro viral dance: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन पर एक युवक का अजीब डांस करता नजर आ रहा है। जानें नाराज यूजर्स ने क्या कुछ कहा? पब्लिक प्लेस पर इस तरह की हरकत ने फिर एक बार बेसिक सिविक सेंस को लेकर बहस छेड़ दी है।जानें वीडियो के वायरल होने के पीछे क्या करण है?

Follow : Google News Icon  
Delhi Metro Viral Video
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर युवक का अजीबो-गरीब डांस | Image: @desimojito

Delhi Metro viral dance: दिल्ली मेट्रो की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें की युवक बहुत ही अजीब हरकत करता नजर आ रहा है। इस वीडियो में युवक प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के बीच अजीबो-गरीब तरीके से डांस करता दिख रहा है। वीडियो में साफ दिखता है कि प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ है। युवक अचानक तेज-तेज हाथ-पैर हिलाकर डांस शुरू कर देता है। यात्री उसे देखकर साइड होते नजर आते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है जब तेज रफ्तार से आ रही मेट्रो ट्रेन की तरफ वो भागता है और मेट्रो के काफी करीब पहुंच जाता है वो भी डांस करते हुए।

इस दौरान कई यात्री चौंक जाते हैं और डर भी दिखता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर यूजर्स की अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

पब्लिक प्लेस पर सिविक सेंस को लेकर बहस

इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार और सिविक सेंस को लेकर बहस छेड़ रही है। दिल्ली मेट्रो में पहले भी कई बार लोग रील्स बनाने या अजीब हरकतें करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं। जहां भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपनी हरकतों से दूसरों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखना चाहिए, वहीं उल्टा ये युवक लोगों को डराते हुए नजर आ रहा है, सामने से आ रहे मेट्रो के सामने भी युवक तेजी से भागता  है, ऐसे में भीड़भाड़ वाली जगह पर लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।

मेट्रो में रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अचानक ऐसी हरकत करता है, तो यात्रियों में डर और असहजता पैदा हो सकती है। कई यूजर्स ने कहा कि रील्स के नाम पर पब्लिक प्लेस को स्टेज नहीं बनाया जा सकता। यह वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। दिल्ली मेट्रो प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सार्वजनिक जगहों पर दूसरों का सम्मान और सुरक्षा सबसे जरूरी है।

Advertisement

ऐसा करने के लिए बेशर्म होना पड़ता है- यूजर

युवक की इस हरकत से वीडियो में ज्यादातर लोग नाराज ही नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे सिविक सेंस की कमी बताया तो एक यूजर ने लिखा- 'ऐसा करने और व्यूज पाने के लिए बहुत बेशर्म होना पड़ता है।' दूसरे ने कहा- 'रील बनाने के चक्कर में लोगों को परेशान कर रहे हैं। ये कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन का वीडियो लगता है।' अन्य एक यूजर्स ने इसे 'रील क्रेज' का नाम दिया और कहा कि आजकल वायरल होने के लिए लोग कुछ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि वीडियो देखकर लगता है कि शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही।  

यह भी पढ़ें: दरभंगा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड