Delhi Metro: मेट्रो में लड़की ने लड़के का सरेआम पकड़ा हाथ, सीने पर रखा सिर, हरकत देख लोग रह गए दंग; VIDEO VIRAL
हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में एक लड़की और लड़का मेट्रो के कोच में खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में लड़की सरेआम लड़के का हाथ पकड़ती है और फिर अपना सिर उसके सीने पर रख देती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

दिल्ली मेट्रो अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। कभी यात्रियों के बीच लड़ाई-झगड़े का वीडियो सामने आता है, तो कभी रील्स बनाने वालों के अजीबोगरीब कारनामे देखने को मिलते हैं। हाल ही में मेट्रो का एक नया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
मेट्रो के कोच में दिखा अनोखा नजारा
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिल्ली मेट्रो का एक भरा हुआ कोच नज़र आ रहा है, जहां कई यात्री सफर कर रहे हैं। इसी दौरान एक लड़की पिलर के सहारे खड़े एक लड़के के बेहद करीब आकर खड़ी हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिना झिझक के लड़के का हाथ पकड़ती है और धीरे से अपना सिर उसके सीने पर रख देती है।
यात्रियों के चेहरे पर दिखे हैरान करने वाले रिएक्शन्स
जैसे ही लड़की यह हरकत करती है, आसपास खड़े यात्रियों के एक्सप्रेशन्स देखने लायक होते हैं। बैकग्राउंड में खड़ी एक महिला और अन्य यात्री इस वाकये को देखकर हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग लड़की के इस अचानक किए गए बर्ताव से दंग थे, तो कुछ मुस्कुराते हुए भी नजर आए। लड़के के चेहरे पर भी थोड़ी हिचकिचाहट और हैरानी साफ देखी जा सकती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। यूज़र्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि यह वीडियो किसी प्रैंक या सोशल मीडिया रील का हिस्सा है। लोगों का कहना है कि मेट्रो में ऐसी हरकते कितनी शर्म की बात है।