'पढ़ाई करते-करते बुड्ढा हो जाऊंगा', होमवर्क नहीं करने पर मम्मी ने लगाई डांट, तो क्यूट बच्चे का रिएक्शन हो गया वायरल- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो होमवर्क करने से इतना परेशान हो गया कि गुस्से में भड़क उठा। उसने अपनी मां से रोते हुए कहा कि वो पढ़ते-पढ़ते बुड्ढा हो जाएगा।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर बच्चों से जुड़े वीडियो काफी तेजी से वायरल हो जाते हैं। यूजर्स इन मासूम क्लिप्स को देखना और शेयर करना बेहद पसंद करते हैं। इसी क्रम में, इन दिनों होमवर्क के बोझ से परेशान एक छोटे बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में बच्चा गुस्से में कहता है कि वे पूरी जिंदगी पढ़ते-पढ़ते ही बूढ़ा हो जाएगा।

जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा स्कूल का काम कर रहा है। काफी इतना है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आखिरकार बच्चे के सब्र का बांध टूट पड़ता है। वो रोते हुए कहता है, 'मैं जिंदगी भर पढ़ाई करते-करते बुड्ढा हो जाऊंगा। पागल मम्मा।'

मम्मी की डांट पर सिसक-सिसक कर रोया

इसके बाद बच्चे की मां उसे डांट लगाते हुए कहती है कि क, ख, ग, घ लिखने में बुड्ढे हो जाओगे? चलो ठीक है बुड्ढे हो जाना, लेकिन पढ़-लिखकर होना। इस पर बच्चा सिसक-सिसकर रोने लगता है। बच्चे की मासूमियत ने इंटरनेट पर हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

यूजर्स को याद आए बचपन के दिन

इस वीडियो को @Sumantyagi101 नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। जहां कुछ यूजर्स इस क्लिप को देखने के बाद अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं, तो वही कुछ अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

Advertisement

बच्चे की फीलिंग्स भी समझो यार- यूजर्स

एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान क्या जुल्म है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चे की फीलिंग्स भी समझो यार।' एक अन्य ने लिखा, 'मम्मा बच्चे की feelings समझो वो पिछले 50 साल से पढ़ाई कर रहा है वो जिंदगी भर पढ़ाई करते करते बुड्ढा हो जाएगा।'

यह भी पढ़ें: नोचे बाल और खूब चले मुक्के... जब अचानक मुंबई लोकल ट्रेन में भिड़ी महिलाएं, बीच सफर में जमकर की मारपीट; VIDEO VIRAL
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड