भीड़ ने युवती पर फेंकी पानी की बोतल, सिर लगी और...कामाख्या मंदिर के अम्बुबाची मेले से शर्मनाक VIDEO वायरल; इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्‍सा

गुवाहाटी के पवित्र कामाख्या मंदिर में आयोजित 'अंबुबाची मेले' से एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। आस्था के इस बड़े समागम में हुई एक शर्मनाक घटना ने सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भड़का दिया है।

असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चल रहे ऐतिहासिक अंबुबाची मेले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं। इस वीडियो ने धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा और अनुशासन की व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेले के कारण मंदिर परिसर में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। जिसमें एक युवती को चक्कर आने लगा और उसने कहा कि मुझे घुटन हो रही है।  तभी कपल ऊपर के रास्ते से जाने लगे। तभी भीड़ में मौजूद कुछ हुड़दंगी और शरारती लोगों ने उन पर पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इनमें से एक बोतल सीधे जाकर उस युवती को लगी। भीड़ की इस बदसलूकी से वहां मौजूद लोग भी असहज नजर आए।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां एक तरफ कामाख्या मंदिर में देवी के रूप में नारी शक्ति की पूजा की जाती है, वहीं दूसरी तरफ उसी पावन परिसर में एक महिला के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होना बेहद शर्मनाक है। लोग कमेट करने लगे कि क्या हमारे धार्मिक उत्सवों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं? हुड़दंग मचाने वाले ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती?

आस्था के साथ अनुशासन भी जरूरी

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बड़े आयोजनों में केवल प्रशासन के भरोसे नहीं रहा जा सकता, बल्कि आम जनता को भी जिम्मेदार बनना होगा। हमारी आस्था और भक्ति सिर्फ पूजा-पाठ में नहीं, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर दूसरों के प्रति हमारे सम्मान और शालीन व्यवहार में भी देखनी चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Shani Pradosh Vrat 2026 Puja Muhurat: आज है शनि त्रयोदशी, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर विधि और पारण का सही समय 

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड