अपडेटेड 29 March 2025 at 17:17 IST
अर्धनग्न अवस्था में हाई-राइज बिल्डिंग के स्विमिंग पूल में मस्ती कर रहा था कपल, भूकंप आते ही सब छोड़ भागे Video Viral
शुक्रवार को म्यांमार में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तबाही के जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं वो इतनी भयानक और खौफनाक हैं कि देखने वाला सिहर उठे।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Myanmar Earthquake : भूकंप ने म्यांमार और थाईलैंड में भारी तबाही मचाई है। म्यांमार में मरने वालों की संख्या एक हजार के पार जा पहुंची है। भूकंप के कारण क्षतिग्रस्त हुईं कई इमारतों के मलबे से और शव निकाले जा रहे हैं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। युद्ध स्तर पर राहत बचाव का काम जारी है। भारत ने मदद के लिए NDRF की 80 सदस्यीय टीम और भारतीय वायुसेना के दो और विमान राहत सामाग्री के साथ म्यांमार भेजे हैं।
म्यांमार में शनिवार दोपहर 2.50 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.7 रही। सेना के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भूकंप के कारण अब तक 2 हजार 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं। भूकंप की तबाही के जो वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं वो इतनी भयानक और खौफनाक हैं कि देखने वाला सिहर उठे। जो शहर चंद मिनटों पहले सुंदर और साफ-सुथरा दिख रहा था, वो भूकंप के झटकों से मलबे और ईंट-पत्थर के ढेर में तब्दील हो गया। जो गंगनचुंबी इमारतें भूकंप से पहले आसमान को छू रही थी, वो चंद सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह ढह कर मलबा बन गई।
अर्धनग्न अवस्था में मस्ती कर रहा था कपल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गगनचुंबी इमारत की छत पर एक कपल स्विमिंग पूल के अंदर अपने पलों का लुत्फ उठा रहा है। एक शख्स पूल के बाहर आराम से लेटे हुए है। इस दौरान शख्स को भूकंप का पहला झटका महसूस होता है। वो एक दम से उठा खड़ा होता है। इसके बाद भूंकप की वजह से पूल का पानी लहरों की तरह उफान मारने लगता है। ये सब देख स्विमिंग पूल में अर्धनग्न अवस्था में मस्ती कर रहा कपल तुरंत सब छोड़कर भाग खड़ा होता है।
भारत ने भेजी मदद
म्यांमार के साथ भारत की 1643 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है। दोनों देश बंगाल की खाड़ी में समुद्री सीमा साझा करते हैं। भारत के चार पूर्वोत्तर राज्यों, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम की सीमा म्यांमार के साथ लगती है। तबाही के बाद भारत ने अपने पड़ोसी की मददे के लिए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ चलाया है। जिसते तहत कंक्रीट कटर, ड्रिल मशीन, हथौड़े और भूकंप बचाव उपकरणों के साथ NDRF के 80 जवानों को भेजा गया है। भारत ने इससे पहले भी दुनिया भर के देशों में मुश्किल समय के वक्त आगे बढ़कर मदद की है। भारत ने इससे पहले 2015 में नेपाल और 2023 में तुर्किए भूकंप में भी मदद भेजी गई थी।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 16:50 IST