'जब दो विराट पगलू मिलते हैं...', महाराष्ट्र के कपल ने RCB की जर्सी के साथ अनोखे अंदाज में रिवील किया बेटे का नाम, VIDEO हो गया VIRAL

VIRAL VIDEO: एक कपल ने अपने बेटे का नाम अनोखे अंदाज में रिवील किया, जिससे दोनों की विराट कोहली के लिए दीवानगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
कपल ने अनोखे अंदाज में रिवील किया बेटे का नाम | Image: Instagram

Viral Video: इस वक्त देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर कोई टूर्नामेंट में अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने में जुटा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे के नामकरण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के एक कपल ने अपने नवजात बेटे का नाम बड़े ही यूनिक अंदाज में रिवील किया, जो उनकी विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए दीवानगी को साफ दिखाता है।

वायरल वीडियो में देखने मिल रहा है कि कैसे कपल ने अपने बेटे के नामकरण के लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया है। उन्होंने यहां मौजूद मेहमानों के सामने बच्चे का नाम रिवील करने के लिए RCB की जर्सी का सहारा लिया।

कपल ने बेटे का नाम रखा विराट

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे के नामकरण समारोह के लिए स्टेज को बड़े ही प्यारे ढंग से सजाया गया होता है। बच्चे की मां उसे गोद में लिए स्टेज पर खड़ी है। जब बारी बच्चे का नाम रिवील करने की आती है तो वे धीरे-धीरे RCB की जर्सी को खोलते हैं। जैसे ही जर्सी खुलती है उस पर 'विराट' के नाम के साथ 18 नंबर लिखा होता है, जो विराट कोहली का जर्सी नंबर है। इसके बाद वहां मौजूद मेहमान तालियां बजाते नजर आते हैं।

नामकरण का ये अनोखा अंदाज छाया

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को gaurimahadik1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। नामकरण का ये अनोखा अंदाज लोगों को भा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी करते नजर आए।

Advertisement

लोगों के आए मजेदार कमेंट्स

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब तक की सबसे बेहतरीन नामकरण सेरेमनी जो मैंने देखी है।" दूसरे ने कहा, "मैं अपने क्रिकेट पगलू के साथ इसे रिक्रिएट करने वाली हूं।" अन्य यूजर ने कमेंट किया, "जब दो विराट पगलू मिलते हैं।" एक और यूजर ने मजाक में कह दिया, "अब तो बहू भी अनुष्का ही ढूंढना।"

यह भी पढ़ें: मैच से पहले विराट कोहली के 'नागिन डांस' ने लूटी महफिल; देखें मजेदार वीडियो
 

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड