कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया की घटिया सोच, कहा- 'खूबसूरत लड़की दिखे तो रेप हो सकता है...', धर्म ग्रंथों पर भी विवादित बयान
MP NEWS : कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं को लेकर बेहद घटिया बयान दिया है। उनका बयान समाज में महिलाओं की सुरक्षा, जातिगत सम्मान और राजनीतिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
Phool Singh Baraiya Controversial Statement : मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक नया विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के प्रति बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने रेप की परिभाषा बताते हुए कहा कि "अगर कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है और रेप जैसी घटनाएं हो सकती हैं।" उन्होंने आगे दावा किया कि SC, ST और OBC समाज में सुंदर लड़कियां नहीं होतीं, इसलिए उनके साथ ऐसी घटनाएं कम होती हैं।
धर्म ग्रंथों पर घटिया बयान
फूल सिंह बरैया ने महिलाओं की गरीमा को तो कुचला ही, साथ-साथ ही धार्मिक ग्रंथों को भी नहीं छोड़ा। सबसे चौंकाने वाला हिस्सा उनका धर्मग्रंथों से जुड़ा दावा है। बरैया ने कहा कि धर्म ग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई व्यक्ति तीर्थ नहीं जा पाता, तो SC (शेड्यूल कास्ट) की महिलाओं के साथ सहवास करने से तीर्थ का फल मिलता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग तीर्थ नहीं जा पाते, वे घर पर रहकर रात में SC की लड़की को पकड़कर उसके साथ संबंध बनाते हैं।
बीजेपी ने की निष्कासित करने की मांग
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक यह बयान महिलाओं को वस्तु की तरह पेश करने के साथ-साथ दलित-आदिवासी समाज की महिलाओं के प्रति घृणित और अपमानजनक है। कांग्रेस विधायक का यह बयान वायरल हो रहा है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की विकृत और दलित-विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताते हुए तीखा हमला बोला। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से तत्काल माफी मांगे और बरैया को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।
Advertisement
फिलहाल, कांग्रेस की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। न तो पार्टी ने निंदा की और न ही विधायक ने माफी मांगी। यह कांग्रेस के लिए शर्मिंदगी का विषय बन गया है, खासकर जब पार्टी खुद को दलित-महिला हितैषी बताती है।
फूल सिंह बरैया कौन हैं?
फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश विधानसभा में भांडेर (SC) सीट से कांग्रेस विधायक हैं। वे पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़े थे और 1998 में भी विधायक रह चुके हैं। वे अक्सर विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने एक बार SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से कर दी थी।