अपडेटेड 25 March 2026 at 09:01 IST

इतनी बड़ी आईलैश देखी हैं क्या? इस महिला ने 8 इंच की पलकों से बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, डॉक्टर भी नहीं पता लगा पाए कारण

World’s Longest Eyelash: चीन की यू जियानशिया ने अपनी लंबी आईलैश से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने लंबी पलकों के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

Follow : Google News Icon  
World’s Longest Eyelash
World’s Longest Eyelash | Image: @guinnessworldrecords/instagram

World’s Longest Eyelash: दुनिया में कई बार ऐसे अजूबे देखने को मिलते हैं जिन्हें समझने में साइंस भी नाकाम रह जाता है। हर महिला का सपना होता है लंबी पलकें पाना। लंबी पलकें यानि आईलैश आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को और निखार देती हैं। हालांकि, दुनिया में एक ऐसी महिला भी है जिसकी आईलैश इतनी लंबी हैं कि उसके लिए पॉपुलैरिटी का जरिया बन चुकी हैं।

हम बात कर रहे हैं चीन की यू जियानशिया (You Jianxia) की जिसने अपनी लंबी आईलैश से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना ली है। दिलचस्प बात ये है कि यू जियानशिया ने लंबी पलकों के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

लंबी आईलैश का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस बात की जानकारी खुद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर शेयर की गई है। उसने बताया कि यू जियानशिया के नाम सबसे लंबी पलकों का रिकॉर्ड है, जिनकी लंबाई 20.5 सेंटीमीटर (8 इंच) है। उन्होंने यह रिकॉर्ड 28 जून 2016 से अपने पास रखा हुआ है। उस समय उनकी पलकों की लंबाई 12.4 सेंटीमीटर (4.88 इंच) थी जो उनकी बाईं आंख पर थीं। हालांकि, यू जियानशिया की पलकें सालों से बढ़ती जा रही हैं। फिर 20 मई 2021 को उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब उनकी पलकों की लंबाई 20.5 सेंटीमीटर (8 इंच) पाई गई।

वैसे तो जियानशिया की सभी पलकें लंबी हैं, लेकिन उनमें से भी सबसे लंबी पलक उनकी बाईं आंख के ऊपर है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सबसे पहले 2015 में एहसास हुआ था कि उनकी पलकें बढ़ रही हैं। वे धीरे-धीरे बढ़ती जा रही हैं, और लंबी होती जा रही हैं।

Advertisement

लंबी आईलैश की क्या है वजह?

जियानशिया ने आगे ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी लगातार बढ़की पलकों को लेकर डॉक्टर से भी कंसल्ट किया। हालांकि, डॉक्टर भी इसका कारण नहीं बता पाए जो उन्हें काफी चौंकाने वाला लगा। इसकी वजह फैमिली जीन्स भी नहीं हो सकती क्योंकि उनके परिवार में किसी की भी पलकें उनकी तरह लंबी नहीं हैं।

अब यू जियानशिया का मानना ​​है कि उनकी लंबी पलकें किसी वैज्ञानिक नहीं, बल्कि किसी दैवीय कृपा के कारण हो सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Soft Roti Tips: फूली-फूली और मुलायम रोटियां बनाने के लिए आटा गूंथते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 09:00 IST