VIRAL: 'दीपिका-कैटरीना भी फेल', चीनी बच्ची ने बॉलीवुड गानों पर किया जबरदस्त डांस, एक्सप्रेशंस से लूटी महफिल, VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची के डांस वीडियो तहलका मचा रहे हैं, जिसमें वो बॉलीवुड गानों पर थिरकती नजर आ रही है। बच्ची को दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के गानों पर डांस करते देखा जा सकता है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Chinese Girl Dance On Bollywood Song: बॉलीवुड फिल्मों और गानों का क्रेज सिर्फ भारत की सीमाओं तक सीमित नहीं है। सात समंदर पार भी लोग भारतीय संगीत और संस्कृति के दीवाने हैं। अक्सर विदेशियों को बॉलीवुड गानों पर थिरकते देखा जाता है, लेकिन इन दिनों चीन की एक छोटी बच्ची ने अपने हुनर से सोशल मीडिया पर मानों 'आग' लगा दी है। अपनी मासूमियत और जबरदस्त डांस मूव्स से वह न केवल सुर्खियां बटोर रही है, बल्कि करोड़ों भारतीयों का दिल भी जीत रही है।
दीपिका के 'धूम ताना' पर दिखा जबरदस्त स्वैग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियोज में यह चीनी बच्ची दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के सुपरहिट गानों पर थिरकती नजर आ रही है। बॉलीवुड गानों पर उसकी पकड़ और एक्सप्रेशंस इतने सटीक हैं कि आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।
सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो की हो रही है जिसमें बच्ची ब्लैक कलर का सूट पहने स्टेज पर फिल्म 'ओम शांति ओम' के गाने 'धूम ताना...' पर परफॉर्म कर रही है। बच्ची ने न केवल गाने के स्टेप्स को बखूबी पकड़ा है, बल्कि उसके चेहरे के एक्सप्रेशंस (हाव-भाव) भी बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह सटीक हैं। वीडियो देखने वाले लोग इसे देखते ही रह गए। वीडियो को 36 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं।
चिकनी चमेली बनकर दी कैटरीना को टक्कर
इसी बच्ची का एक और वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इसमें वह कैटरीना कैफ के मशहूर आइटम नंबर 'चिकनी चमेली' पर अपनी कमर मटकाती नजर आ रही है। इसमें भी लड़की को म्यूजिक की एक-एक बीट को पकड़ते हुए जबरदस्त परफॉर्मेंस देते देखा जा सकता है। वो अपने डांस और एक्सप्रेशन दोनों से कैटरीना कैफ को कड़ी टक्कर दे रही है। इस वीडियो को भी अब तक लगभग 6.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
Advertisement
सोशल मीडिया पर तारीफों का सैलाब
इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय फैंस इस नन्हीं कलाकार के मुरीद हो गए हैं। कोई उसके कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहा है, तो कोई उसके एक्सप्रेशंस का कायल हो रहा है।