Viral: 'पीक लेवल पर मासूमियत', स्कूल प्रेयर में आंखें बंद कर चुपके से लॉलीपॉप खाने लगा बच्चा, क्यूट VIDEO पर लोगों का आ गया दिल
Viral Video: वीडियो में स्कूल प्रेयर के दौरान सभी बच्चे लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान सब आंखें बंद बड़ी शिद्दत से प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच एक बच्चा कुछ ऐसा करता है, जिसे देख आपके हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: बच्चे अपनी मासूम हरकतों से अक्सर ही लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है। वीडियो में स्कूल की प्रार्थना के दौरान एक छोटा सा बच्चा आंखें बंद किए खड़ा है। इस दौरान उसे चुपके से लॉलीपॉप का मजा लेते देखा जा सकता है। बच्चे को लग रहा है क्योंकि उसकी आंखें बंद हैं तो उसे कोई नहीं देख रहा, लेकिन ये मोमेंट कैमरे में कैप्टर हो गया और इसके बाद इसका वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल में सुबह की प्रार्थना (Assembly Prayer) चल रही है। सभी बच्चे एक लाइन में खड़े हैं और हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं। इस दौरान कैमरा एक बच्चे पर फोकस करता है, जो प्रेयर के दौरान अपनी आंखें बंद किए हुए।
प्रेयर के दौरान लॉलीपॉप खाता दिखा बच्चा
बच्चे ने खुद अपनी आंखें बंद की हैं तो उसे पूरा भरोसा होता है कि कोई उसे नहीं देख रहा। प्रेयर के दौरान बच्चे को अपनी पॉकेट में रखे लॉलीपॉप को खाने का इतना मन करता है कि वो खुद को रोक नहीं पाता। बच्चा धीरे-धीरे, बिना किसी को पता चले लॉलीपॉप खाने लगता है। वो अपनी आंखें बंद ही रखता है। लॉलीपॉप खाने के बाद बच्चा स्टिक को चुपके से अपनी जेब से वापस रख लेता है और फिर अपनी आंखें खोलता है।
वीडियो को मिले 64M व्यूज
इंस्टाग्राम पर बच्चे की इस क्यूट हरकत का वीडियो _shubham_kr_rana_ अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हुआ। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 64 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों के इस पर अलग-अलग रिएक्शंस भी आए।
Advertisement
किसी ने लुटाया प्यार, तो किसी को याद आया बचपन
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब वो बड़ा होगा, तो यह वीडियो उसे खुश करेगा और मजेदार लगेगा।" दूसरे यूजर ने कहा, "जिंदगी का सबसे अच्छा समय बचपन।" अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बच्चा ने नियम का पालन किया और पेट भी पालन कर लिया।" एक और यूजर ने कहा, "पीक लेवल पर मासूमियत।"