'स्कूल तोड़ दूंगा...', पढ़ाई नहीं करने पर मास्टर जी ने लगाई डांट, तो बुरी तरह भड़क गया बच्चा; मजेदार VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चा पढ़ाई को लेकर डांटे जाने पर भड़क उठता है। इस दौरान वो मास्टर जी को स्कूल तोड़ देने की भी धमकी देता है। .ये मजेदार वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: 'बच्चे मन के सच्चे' ये कहावत छोटे बच्चों के लिए इसलिए कही जाती है क्योंकि वे बिना छल-कपट के अपने मन की बात कह देते हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है, जहां मास्टर जी की डांट से गुस्साया बच्चा फूट पड़ा। उसने रोते हुए कह दिया कि वो उनका स्कूल तोड़ देगा। ये मजेदार वीडियो आपके होठों पर भी मुस्कान बिखेर देगा।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा गुस्से से भरा हुआ है। वो अपने मास्टर जी से बार-बार कहता है कि स्कूल तोड़ देगा। बताया जा रहा है कि मास्टर जी ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट लगाई थी, जिस पर बच्चा खूब नाराज था।

गुस्से में बोला बच्चा- स्कूल तोड़ दूंगा

इस दौरान उसने माफी मांगने की बजाय अपना गुस्सैल अंदाज दिखाया। उसने रोते हुए भोजपुरी में मास्टर जी से कहा, 'तुहार स्कूलिए तूर देइब।' इतना ही नहीं, ये बात वो सीना चौड़ा करते हुए बोलता है। साथ ही आंसू बहाते रहता है।

मास्टर जी ने प्यार से पूछा सवाल

वहीं मास्टर जी बच्चे से कहते ही कि नहीं ऐसा मत करना। वो कहते हैं, 'तुम्हें पढ़ने के लिए कहते हैं तो गुस्सा करते हो? हमारा स्कूल तोड़ दोगे?' उधर, बच्चा मास्टर जी की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं दिखता। वो बस यही दोहराता है कि स्कूल तोड़ देगा।

Advertisement

यूजर्स खूब ले रहे मजे 

इस वीडियो को @bharatinlast8hr नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और उसके गुस्से पर ठहाके लगा रहे हैं।

तो मास्टर थूर देब- यूजर्स 

एक यूजर ने लिखा, 'बचपन के दिन।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दबंग बच्चा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रंगदारी बिहारी के खून में है।' एक यूजर ने बच्चे के 'तुहार स्कूलिए तूर देइब' वाली बात पर मजे लेते हुए लिखा, 'तो मास्टर थूर देब'। कुल मिलाकर बच्चे के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक हाथ में जली सिगरेट और बगल में शराब की बोतल... नशे की हालत में बीच सड़क पर लेट गई लड़की, हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड