'मैं तुमसे प्यार नहीं करती...', जब मैडम की बात सुन फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा, थामे नहीं थमे आंसू; मजेदार VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक टीचर और बच्चे के बीच की बातचीत का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बच्चा अपनी मैडम से कहता है कि आप मुझसे प्यार करती हैं। लेकिन जवाब नहीं में मिलता है, जिससे बच्चा टूट जाता है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूल के बच्चे का बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा रोते-रोते अपनी मैडम को अपने जन्मदिन पर घर आने का न्योता दे रहा है। वो पूरी जिद के साथ मैडम से कहता है कि आप मुझसे प्यार करती हो, इसलिए आपको आना ही पड़ेगा। लेकिन जैसे ही मैम मजाक में उसे चिढ़ाते हुए कहती हैं कि मैं तो तुमसे प्यार नहीं करती, वैसे ही बच्चे के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक होते हैं। ये वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

वीडियो में दिख रहा है कि एक क्लास के अंदर टीचर बच्चों को पढ़ा रही हैं। इसी बीच उनका एक स्टूडेंट उनके पास आता है। वह बहुत ही प्यारे अंदाज में अपनी टीचर को अपने बर्थडे पर इनवाइट करता है। बच्चा कहता है, 'आपको अपने बर्थडे में बुलाने के लिए बोल रहा था। क्योंकि आप ही मुझे काम देती हैं।' बच्चे की ये बात सुनकर मैडम मजाक करते हुए पूछती हैं, 'तुम्हें तो आरती मैडम भी काम देती हैं, तो उन्हें नहीं बुलाओगे?'

मैडम ने बच्चे संग किया मजाक

बच्चा अपनी मासूमियत में आगे कहता है, 'आप मुझसे प्यार करती हो, तो मैं सिर्फ आपको ही बुलाऊंगा।' इस पर मैडम शांत भाव से कहती हैं, 'लेकिन मैं तो तुम्हें प्यार नहीं करती हूं।' ये सुनते ही बच्चे का मासूम चेहरा उतर जाता है। वो जिद भरे लहजे में दोबारा कहता है, 'नहीं, आप मुझसे प्यार करती हैं।" जब मैडम फिर से इनकार कर देती हैं, तो बच्चा भावुक हो जाता है और फूट-फूटकर रोने लगता है।

फूट-फूटकर रोने लगा बच्चा

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बच्चा रोते हुए कहता है, 'जब से मैं इस स्कूल में आया हूं, तब से आप मुझसे प्यार करती हैं।' अपनी बात कहते हुए वो मासूम काफी परेशान नजर आता है और अपना सिर पकड़ लेता है। वहीं उसकी मैम उसे चुप कराते हुए पूछती हैं, 'क्या मैंने तुम्हें मारा है जो रो रहे हो?' इस पर बच्चा जवाब देता है, 'आप ही तो मेरी मैम हैं, फिर भी आप मेरे बर्थडे पर नहीं आ रही हैं।'

Advertisement

आप मुझे थोड़ा-थोड़ा प्यार भी करती हैं- बच्चा

मैडम उससे कहती हैं कि तुम्हें मुझसे बाइक चाहिए तो मैं बाइक भिजवा दूंगी, लेकिन मैं नहीं आऊंगी। बच्चा रोते-रोते कहता है कि आप क्यों नहीं आएंगी, सिर्फ बाइक क्यों भिजवाएंगी? मैं भी तो आपको केक खिलाऊंगा। क्योंकि आप ही मुझे काम देती हैं। मैडम कहती हैं कि मैं बस काम देती हूं? बच्चा कहता है काम के साथ आप मुझे थोड़ा-थोड़ा प्यार भी करती हैं। इस पूरी बातचीत के दौरान बच्चे के आंसू थमने का नाम नहीं लेते।

वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे

हालांकि, कुछ देर बाद मैडम बच्चे से कहती हैं, 'मैं तुम्हारे बर्थडे में आऊंगी आरव। रोना नहीं है अब।' इतना सुनते ही बच्चा इस कदर शांत हो जाता है, जैसे रोया ही न हो। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने कहा कि मुझे फिर से पढ़ना है। दूसरे यूजर ने कहा कि बेचारे का दिल तोड़ दिया। वहीं एक अन्य ने कहा कि इसी के लिए बना है बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बच्ची से बेबी गोरिल्ला को हारता नहीं देख पाई मां फिर, यूं पलट दी बाजी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड