VIRAL VIDEO: फेरों से पहले लड़की अचानक क्यों मारने लगी रट्टा? लोगों को हुआ कुछ ऐसा वैसा शक... जब राज खुला तो सभी रह गए दंग

Viral Video: वायरल वीडियो में दुल्हन को अपनी शादी में दुल्हन को एग्जाम के लिए पढ़ते देखा जा सकता है। वो फोन से नोट्स के जरिए रट्टा मारती दिख रही है। वीडियो पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादियों में अक्सर अलग-अलग नजारे देखने मिलते रहते हैं, जिनके वीडियोज भी अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। आपने शादियों में दुल्हन की अनोखी एंट्री से लेकर अलग-अलग तरह के वीडियो तो जरूर देखे हैं। लेकिन किसी लड़की को अपनी शादी में ही एग्जाम की तैयारी करते देखा है? अब जिस तरह दुल्हन फेरों के समय फोन पर नोट्स खोलकर रट्टा मार रही है, उस वायरल वीडियो को तो देख लोग यही कह रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें लाल जोड़े में सजी दुल्हन को फेरों से पहले मोबाइल पर नोट्स का रट्टा मार देखा जा सकता है। इस पर यूजर्स के अलग अलग तरह के रिएक्शंस आ रहे हैं।

फोन में नोट्स खोलकर पढ़ने लगी दुल्हन

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @mxminniee से शेयर किया गया। इसमें देखने मिल रहा है कि एक ओर तो शादी में फेरों की तैयारी चल रही है। दूल्हा भी फेरों के लिए बैठा है। दूसरी तरफ सजी-धजी दुल्हन अलग हटकर अपने एग्जाम की तैयारी में जुटी है। दुल्हन के हाथ में फोन नजर आ रहा है, जिसमें उसने नोट्स खोल रखे हैं और रट्टा मार रही हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, "जब शादी के अगले दिन आपका एग्जाम हो।" कैप्शन में यह भी लिखा, "लोग कह रहे होंगे- पंडित जी जल्दी करना सुबह बच्ची का एग्जाम है।" दुल्हन को अपनी शादी में पढ़ते देखना अपने आप में अनोखा नजारा है। कई लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पहली बार ऐसा कुछ देखा है।

Advertisement

तेजी से वायरल हो रहा इंटरनेट 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस भी दिए।

लोगों के आए अलग-अलग रिएक्शंस

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "पढ़ने वाले बच्चे कहीं भी पढ़ लेते हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसी क्या मजबूरी थी भाई, शादी आगे कर लेते।" तीसरे यूजर ने लिखा, "दुल्हन को छोड़कर सभी ने शादी को एंजॉय किया।" अन्य शख्स ने लिखा, "पेरेंट्स ने एग्जाम की डेट पर ही शादी क्यों रखी?"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सर मैं बिक गया हूं, सामने वाली कंपनी चार पैसे...', मजेदार इस्तीफा हुआ VIRAL, पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड