अपडेटेड 15 March 2026 at 13:13 IST
VIDEO: वेडिंग फोटोशूट के बीच दूल्हा-दुल्हन ने छोड़ी शर्म-हया, मंडप में बैठे-बैठे किया कुछ ऐसा; कैमरामैन ने पकड़ लिया माथा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। मंडप में बैठे न्यूली मैरिड कपल ने कुछ ऐसा किया कि हर किसी का माथा चकरा गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride-Groom Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक शादी समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया जब एक दूल्हा-दुल्हन मंडप में ही बेकाबू हो गए। कपल वेडिंग फोटोशूट के बीच ही लिपलॉक करने लगा। यही नहीं, पोज बदलने को कहने के बावजूद उन्होंने कुछ ऐसा किया कैमरामैन ने माथा पकड़ लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
गौरतलब है कि शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो को वायरल होने में समय नहीं लगता। इन्हें खूब पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में एक बंगाली दूल्हा-दुल्हन का वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। न्यूली मैरिड कपल ने मेहमानों-रिश्तेदारों की परवाह किए बिना ऐसा किस किया कि बेशर्मी की हदें पार कर दी।
दूल्हा-दुल्हन ने बेच खाई शर्म
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप के पास बैठे हैं। इस दौरान उनका फोटोशूट चल रहा है। इस बीच शायद कपल का एक रोमांटिक मोमेंट शूट होना होता है। तभी कपल लिपलॉक वाला पोज देता है। लेकिन देखते ही देखते दोनों इस कदर बेकाबू हो जाते हैं कि कैमरामैन की एक नहीं सुनते।
कपल ने कैमरामैन की एक न सुनी
यही नहीं, जब कैमरामैन दूल्हे को दूसरा पोज देने को कहता है, तो दूल्हा उसे धकेल देता है। मानों कहना चाह रहा हो कि अभी डिस्टर्ब मत करो। किसी ने ये पूरा बेशर्मी का माहौल अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। लोगों ने कपल की इस हरकत को बेशर्मी करार दिया।
Advertisement
वीडियो को @nanditabiswas931 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।
कमेंट सेक्शन में भड़के यूजर्स
वहीं कमेंट सेक्शन में भली-बुरी प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'आस-पास बहुत ज्यादा चीप हरकतें हो रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लाज-शर्म कुछ नहीं बची।' एक और यूजर ने लिखा, 'अलग ही लेवल के कपल हैं।' एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, 'ये शादी है या किस डे?' एक ने भड़कते हुए लिखा, 'शादी को मजाक बना रखा है।'
Advertisement
यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो के आधार पर बनाई गई है। रिपब्लिक भारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 13:13 IST