sb.scorecardresearch

अपडेटेड 21:21 IST, February 3rd 2025

जब बगल में बैठे दूल्हे को छोड़ पंडित पर लट्टू हुई दुल्हन, भरी महफिल में चलाए नैनो से बाण; VIDEO हुआ VIRAL

Wedding Viral Video: शादी-ब्याह के सीजन में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे।

Reported by: Priyanka Yadav
Follow: Google News Icon
  • share
VIDEO VIRAL
VIDEO VIRAL | Image: VIRAL

Wedding Viral Video: शादी-ब्याह के सीजन में सोशल मीडिया पर खूब वीडियो वायरल होते हैं। डांस वाले रील से लेकर हंसी मजाक वाले क्लिप भी आपने जरूर देखें होंगे। लेकिन फिलहाल शादी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल, पंडित दूल्हा और दुल्हन की शादी की रस्मों को करवा रहे होते हैं। वो सभी रस्मों को रीति-रिवाज अनुसार पूरा करने में जुटे होते हैं। इस बीच जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है वो ये कि दुल्हन का पूरा फोकस शादी की रस्मों में नहीं, बल्कि पंडित पर होता है। दुल्हन अपने दूल्हे के सामने ही पंडित के साथ 'नैनो के बाण' चलाने लगती है।

दुल्हन को लट्टू होते देख शर्माया पंडित 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मंडप में शादी की रस्में हो रही हैं। दूल्हा और दुल्हन परिवार वालों, रिश्तेदारों और मेहमानों से घिरे हुए हैं। हर किसी की नजर सिर्फ कपल पर टिकी हुई है। बिना लोगों की परवाह करे दुल्हन पंडित को एकटक निहारने में व्यस्त नजर आ रही है। इतना ही नहीं उसे बगल में बैठे अपने दूल्हे का भी ख्याल नहीं है। वहीं दुल्हन की इस हरकत को देख पंडित भी शर्माते दिखाई दे रहे हैं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

लोग दूल्हे के ले रहे मजे

इस वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ीं संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर बढ़-चढ़कर कमेंट भी आ रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स दूल्हे के खूब मजे ले रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने तो दूल्हे को तुरंत शादी कैंसिल करने की सलाह दे डाली है।

यह भी पढ़ें: पति ने नहीं दिलाई हाई हील सैंडल तो गुस्साई पत्नी ने छोड़ा घर! थाने पहुंचा मामला; विवाद सुन पुलिस ने भी पकड़ लिया माथा

पब्लिश्ड 21:21 IST, February 3rd 2025