अपडेटेड 11 March 2026 at 12:43 IST

VIDEO: 'मेरा पिया घर आया...' गाने पर दुल्हन ने दिया डांस परफॉर्मेंस, सरप्राइज रह गया दूल्हा; दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ है जिसने दूल्हे को शानदार सरप्राइज दिया। इस दौरान दूल्हे का रिएक्शन देखने लायक रहा।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Bride-Groom Video: शादी-ब्याह का मौका हो और उसमें सरप्राइज का तड़का न लगे, भला ऐसा कैसे हो सकता है?  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के लिए इतनी शानदार सरप्राइजिंग परफॉर्मेंस दी कि दूल्हा देखता ही रह गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन साथ बैठे हुए हैं और घरवालों समेत रिश्तेदारों की परफॉरमेंस एन्जॉय कर रहे हैं। इसी बीच दुल्हन की बारी आ जाती है। हालांकि, दुल्हन दूल्हे को इस बात में बिजी रखती हैं कि किसी और की परफॉर्मेंस हैं, क्योंकि दुल्हन उसका सरप्राइज रिएक्शन देखना चाह रही होती है।

दुल्हन ने किया शानदार डांस

दुल्हन दूल्हे को बताती है कि किसी और की डांस परफॉर्मेंस है। ऐसे में गाना बजना शुरू हो जाता है, लेकिन दूल्हे को कोई नजर नहीं आता। आए भी कैसे, क्योंकि परफॉर्मर तो दूल्हे के बगल में मौजूद होती है।  

दूल्हे का रिएक्शन कैमरे में कैप्चर

'मेरा पिया घर आया' गाने बजने पर अचानक दुल्हन उठ खड़ी होती है और डांस करने लगती है। दुल्हन को देख पहले तो दूल्हा हैरान रह जाता है। इसके बाद मशरूफ होकर अपनी दुल्हनिया के डांस में खो जाता है। दुल्हन के डांस के बाद उसकी निगाहें कहीं और जाती ही नहीं।

Advertisement

वीडियो पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

वीडियो को @pradipari1118 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'जब उसका रिएक्शन सब कुछ के लायक था।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर की तारीफ

एक यूजर ने लिखा, 'जिस तरह से वो उसे निहार रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यार वो वही है न, जो इसके लिए खेल हार गया था।' एक और यूजर ने लिखा, 'कितनी प्यारी तरह से वो उसे देख रहा है।' एक ने कहा, 'कितनी बार देख चुकी हूं नजर ही नहीं हट रही। बहुत प्यारा। ईश्वर तुम दोनों को आशीष दे।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्लेन में दिखी खूबसूरत एयर होस्टेस, तो फटाफट स्केच बनाने में जुट गया पैसेंजर; फिर जो हुआ... VIDEO को मिले 6 करोड़ व्यूज
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 11 March 2026 at 12:43 IST