अपडेटेड 30 December 2025 at 11:31 IST

सुर्ख लाल लहंगा और सिर पर पल्लू... 'पियवा करेला सरकारी नौकरी' गाने पर दुल्हन ने लचकाई ऐसी कमर, दूल्हे ने कर डाली नोटों की बारिश- VIDEO

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन ने स्टेज पर ऐसा डांस किया कि दूल्हा नोटों की बारिश करने पर मजबूर हो गया।

Follow : Google News Icon  
Vral Video
Vral Video | Image: Instagram

Viral Video: कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसी मौसम में शादियों का भी जोर है। शादी-ब्याह के सीजन (Wedding Season) में सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) का वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग इसे 'सरकारी नौकरी' का असर बताने से नहीं चूक रहे।

वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन लाल-सुर्ख लहंगा पहने स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आ रही है। डीजे फ्लोर पर दुल्हन भोजपुरी गाने पर जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उसे देख लग रहा है कि वो शादी के लिए काफी बेताब है। दुल्हन की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही है।

दुल्हन ने डीजे फ्लोर पर बिखेरा जलवा

वीडियो की शुरुआत में दूल्हा काफी शांत खड़ा नजर आता है। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ती है दूल्हे की एनर्जी बाहर आनी शुरू हो जाती है। दुल्हन भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) 'पियवा करेला सरकारी नौकरी' (Piyawa Karela Sarkari Naukri) पर डीजे फ्लोर पर कमर लचका रही है। 

दुल्हन का डांस देख दूल्हे ने उड़ाए नोट

वहीं दुल्हन को देख दूल्हा मुस्कुरा रहा है। दुल्हन के डांस के बीच दूल्हा अचानक उस पर नोटों की बारिश करने लगता है। ऐसे में दुल्हन शर्म से लाल हो जाती है। वहीं अगल-बगल खड़े शादी में आए मेहमान दुल्हन की परफॉर्मेंस देखते रह जाते हैं। सभी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल होती है। मानो दूल्हे के साथ-साथ मेहमान भी दुल्हन के डांस को खूब एन्जॉय कर रहे हो। वीडियो को नेटिजंस बार-बार देखने पर मजबूर हो गए हैं। 

Advertisement

वीडियो को खूब मिल रहा प्यार

इस वीडियो को @singramrtlaalbaabhn नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों बार देखा और लाइक किया जा चुका है।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?

वहीं कमेंट सेक्शन में लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने दुल्हन की डांस की तारीफ करते हुए लिखा, 'गजब नाचे हो आप।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अरे भई वो घरवाली है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कुछ तो गड़बड़ है दया, यहां औरत का नहीं नौकरी का चक्कर है।' एक ने लिखा, 'सरकारी नौकरी की ताकत।' अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह मजे लिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: एयरपोर्ट पर पिता को देखते ही खुशी से उछल पड़ी बच्ची, गोद में जाने के लिए सरपट दौड़ी, तभी सिक्योरिटी ने रोका और फिर…

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 December 2025 at 11:29 IST