अपडेटेड 21 November 2025 at 15:11 IST

'कर दूंगी वो हाल वे, ओ नैय्यो नैय्यो..' दुल्हन ने जयमाला के बाद लगाए ऐसे ठुमके, दूल्हा शॉक, लोग बोले- भाई तू तो गया!

जयमाला के बाद दुल्हन ने ऐसा डांस किया कि दूल्हा दंग होकर बस देखता रहा। Viral Video देख यूजर्स ने पूछा- दोनों की शादी हुई या नहीं?

Follow : Google News Icon  
viral video
दुल्हन का 'रेशम दा रुमाल' डांस देख दूल्हा शॉक | Image: X

Bride dance viral video: हाल ही में एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें दुल्हन ने जयमाला के बाद तेजी से डांस किया। शेयर किए गए क्लिप में दुल्हन “मैं कुड़ी पंजाब दी, मेरा रेशम दा रुमाल वे” गाते हुए बिंदास नाचती है, जबकि दूल्हा उसे देखने से भी शर्मा रहा होता है। लोगों को वीडियो देख हंसी आ रही है और अजीब भी लग रहा है कि दूल्हा कुछ नहीं कर रहा और दूल्हन खूलकर डांस कर रही है, हसने वाली बात यह भी है कि, दूल्हन ऐसा लग रहा है की दुल्हे को चेतावनी दे रही हो। क्योंकि गाने के बोल ही कुछ ऐसे हैं।

गाने के बोल- 'जिंदगी भर भूलेगा न, कर दूंगी वो हाल वे...' 

गाने के बोल को मैच करने हुए दूल्हन डांस करती है और गाने के बोल गाती है कि,  मैं कुड़ी पंजाब दी, मेरा रेशम दा रुमाल वे। जिंदगी भर भूलेगा ना, कर दूंगी वो हाल वे। ओ नैय्यो नैय्यो…, वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यूजर्स के अलग अलग कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग दुल्हन को 'शोस्टॉपर ब्राइड' कहकर तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ ने दूल्हे की शर्मिंदगी पर तंज कसे और पूछा कि क्या इसके बाद शादी हुई? 

एक और दुल्हन की एनर्जी वाला डांस वायरल 

शादियों में अक्सर दूल्हा-दुल्हन के बीच होने वाली मजेदार नोकझोंक या हल्के-फुल्के सरप्राइज सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी तरह पिछले दिनों एक ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसने सभी को चौंका दिया है। जयमाला की रस्म पूरी होते ही दुल्हन ने ऐसा डांस कर दिया कि दूल्हा देखते ही रह गया। दुल्हन की एनर्जी, कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशन ऐसे थे कि दूल्हे के साथ ही वहां मौजूद मेहमान भी दंग रह गए।

वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया हैं में दिखता है कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला के बाद स्टेज पर खड़े हैं। माहौल बिल्कुल सामान्य होता है, लेकिन तभी दुल्हन अपने भारी लहंगे में ही डांस करना शुरू कर देती है। इधर, दूल्हा हक्का-बक्का खड़ा बस उसे निहारता रह जाता है। कई बार वह खुद भी मुस्कुराता है, तो कभी हैरान होकर सिर हिलाने लगता है, मानो कह रहा हो- ‘ये तो मैंने सोचा ही नहीं था।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में टमाटर 600 तो अदरक 750 रुपये किलो, क्या करेंगे शहबाज?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 15:11 IST