VIRAL VIDEO: ट्रेन में अकेले बैठा था लड़का, किन्नर पहुंची पैसे मांगने तो लड़के की आंखों से निकल गए आंसू; फिर जो हुआ वो जीत लेगा दिल

इंटरनेट की दुनिया से एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक किन्नर ने परेशान दिख रहे लड़के से पैसे लिए नहीं बल्कि दिए। किन्नर ने जबरन पैसे मांगने की बजाय लड़के की मदद करना मुनासिब समझा।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। इसी क्रम में इन दिनों एक लड़के और किन्नर के क्लिप ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें किन्नर ने कुछ ऐसा किया जिसे देख लोगों का दिल पसीज गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का ट्रेन में चुपचाप बैठा होता है। तभी किन्नर पैसे मांगते हुए उसके पास पहुंचती है और उससे कई बार पैसे मांगती है। कुछ देर तो लड़का शांत रहता है। फिर वो बताता है कि उसके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं है। उसने दो दिन से कुछ खाया भी नहीं है। इतना कहते ही वो फूट-फूटकर रोने लगता है।

लड़के को भूखा देख किन्नर ने दिखाई दरियादिली

लड़के को यूं रोता-बिलखता देख किन्नर उससे पूछती है कि वो इतना परेशान क्यों है। उसने दो दिन से क्यों कुछ नहीं खाया। लड़के की पूरी कहानी सुनने के बाद किन्नर का दिल पिघल जाता है। वो उससे पैसे मांगने की बजाय अपना पर्स खोलकर उसमें से कुछ रुपये निकालकर उसके के हाथ में थमा देती है। पैसे देते हुए वो लड़के को कहती है कि इन पैसों से कुछ खा लेना। साथ ही वो लड़के को आशीर्वाद भी देती है।

किन्नर की दयालुता ने जीता दिल

इस पूरे नजारे को ट्रेन के कंपार्टमेंट में मौजूद सभी यात्री देख रहे होते हैं। किन्नर की दयालुता देख कुछ को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता। इस वीडियो को @unfoldingbharat नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में पूरी कहानी बताई गई है।

Advertisement

वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

वीडियो पर लोग भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। हालांकि, यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'और कैमरा पर्सन को पता था कि ये होने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'और मौके पर कोई पूरी घटना को रिकॉर्ड करने के लिए खड़ा था।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये एक्टिंग क्यों लग रही है लड़के की।' एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'कोई नहीं बोलेगा कि ये स्क्रिप्टेड है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस वीडियो के दोनों पार्ट मुझे पसंद आए। पहला ये कि लड़के ने सच्चाई बताने की हिम्मत दिखाई और दूसरी तो होते ही प्यारे हैं। 

यह भी पढ़ें: 'भईया मेरे कैमरे में देख ल्यो एक बार...', महिला की रिक्वेस्ट पर अखिलेश यादव पलटे; दिया ऐसा देसी जवाब, VIDEO धड़ल्ले से हो गया VIRAL
 

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड