अपडेटेड 7 July 2025 at 13:14 IST
'प्रपोज' पर भारी पड़ा 'प्रकोप', गर्लफ्रेंड को सरप्राइज देने के चक्कर में फिसला पैर और पानी में समा गया लड़का, दिल दहला देगा VIDEO
वॉटरफॉल के बीच गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना लड़के को भारी पड़ गया। उसने जैसे ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करने के लिए घुटने टेके, तभी उसका पैर फिसल गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: शांत वातावरण, झरनों की आवाज और चारों ओर हरियाली... खुले आसमान के नीचे प्यार का इजहार करना हर कपल का सपना होता है। लेकिन कभी-कभी यही रोमांटिक ख्वाब खतरनाक हादसों में तब्दील हो जाता है। अब ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए कुछ ऐसे प्रपोज किया कि उसकी रोमांटिक कोशिश दर्दनाक हादसे में बदल गई।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक झरने के पास चट्टान के किनारे खड़ा है। उसके साथ उसकी गर्लफ्रेंड की मौजूद है। युवक अपने घुटनों के बल बैठकर लड़की को सरप्राइज देते हुए प्रपोज करने की कोशिश करता है। जैसे ही वो घुटने टेकता है, उसका पैर फिसल जाता है।
गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज तभी…
जी हां, वॉटरफॉल के बीच युवक ने लड़की को जैसे ही प्रपोज करने के लिए घुटने टेके, तभी वो तेज बहाव वाले झरने में गिर गया। गिरते ही युवक पानी के तेज बहाव में बहने लगा और देखते ही देखते नजरों से ओझल हो गया। वहीं कुछ कदम दूरी पर खड़ी उसकी गर्लफ्रेंड उसे बचाने की कोशिश भी नहीं कर पाई और सिर्फ खामोशी से उसे बहते हुए देखती रही।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस डरावनी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो को @MarchUnofficial नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में इस हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं है। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कई यूजर्स ने इस घटना को कलयुगी मोहब्बत बताया, तो कई ने लड़की के तमाशबीन बने देखते रहने पर सवाल उठाए। वहीं कुछ यूजर्स ने लड़की का बचाव करते हुए तर्क दिया दिया कि मौके पर उसके पास कुछ भी करने का समय ही नहीं रहा। तो कुछ ने प्रकृति की ऐसी खतरनाक जगह पर रोमांस करने के विचार को ही गलत बता डाला।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
वीडियो देखने के बाद कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसी घटनाओं के बाद भी आदमी सबक नही सीखते। सबको ये लगता है कि मेरे साथ ऐसा नहीं हो सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दुर्भाग्यपूर्ण।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आशा है कि वह सुरक्षित घर वापस आ गया होगा।'
यह भी पढ़ें: 'पापा मैं पापा बन गया...', घर में किलकारी गूंजते ही खुशी से झूमे बाप-बेटे, किया स्टेज तोड़ डांस, तहलका मचा रहा VIDEO
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 13:14 IST