नैन तोहर कजरारे… जब पवन सिंह के गाने पर लड़के ने किया माइकल जैक्सन का डांस, भोजपुरी सॉन्ग पर मूव्स से उड़ाया गर्दा, VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का पवन सिंह के गाने पर माइकल जैक्सन का डांस करता नजर आ रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग बिहार ही नहीं, पूरे देशभर में फैली हुई है। उनके सालों पुराने गानों की आज भी पब्लिक दीवानी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का पवन सिंह के गाने पर माइकल जैक्सन का डांस करता नजर आ रहा है।
इस वीडियो को Dip Samanta नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर खासा पॉपुलर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक भोजपुरी गाने पर अपने हिपहॉप मूव्स दिखाते हुए तहलका मचा रहे हैं।
भोजपुरी गाने पर माइकल जैक्सन का डांस
इस वीडियो में दीप एक फैन का सजेशन फॉलो कर रहे थे जिसने उनसे एक भोजपुरी गाने पर माइकल जैक्सन के मूव्स करने की रीक्वेस्ट की थी। पहले तो दीप ने कहा कि ‘कोई लॉजिक है इस बात का’। फिर अचानक से वो पॉप किंग के गेटअप में आ जाते हैं और पावर स्टार पवन सिंह के मशहूर गाने ‘सॉरी सॉरी’ पर अपने मूव्स दिखाने लगते हैं।
उनके एक-एक मूव पर लोग भी थिरकने को मजबूर हो गए हैं। वैसे तो दीप का हर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाता है जिसे मिलियन में व्यूज मिलते हैं लेकिन ये वीडियो खासतौर पर उनके फॉलोअर्स को काफी पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इस वीडियो को दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
Advertisement
'इसे कहते हैं प्योर टैलेंट'
अब इस वीडियो पर लोग दिल और आग की इमोजी के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। किसी ने इसे ‘प्योर टैलेंट’ बताया, तो किसी ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘वाह, क्या बात है। गर्दा उड़ा दिया’। तीसरा यूजर लिखता है- ‘कमाल कर दिया भैया’।
ये भी पढ़ेंः VIRAL: ये कैसा पागलपन? रील बनाने के लिए नन्ही बच्ची को पहले फ्लोर से कराया जंप, VIDEO देख खौल जाएगा आपका खून!