VIRAL VIDEO: रूठकर गर्लफ्रेंड चली ट्रेन पकड़ने तो पैंरों में गिरा युवक, खूब गिड़गिड़ाया, तभी पहुंच गई पुलिस फिर क्या हुआ...

VIRAL VIDEO: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्रामा और इमोशन का पूरा डोज देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक युवक अपनी नाराज प्रेमिका को मनाने के लिए सारी हदें पार करता नजर आ रहा है। वह बीच स्टेशन पर, आने-जाने वाले लोगों की परवाह किए बिना, लड़की के पैरों में गिर जाता है और हाथ जोड़कर उससे माफी मांगने लगता है।

borivali-railway-station-boyfriend-falls-at-girlfriends-feet-boyfriend-girlfriend-viral-video
borivali-railway-station-boyfriend-falls-at-girlfriends-feet-boyfriend-girlfriend-viral-video | Image: X

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो पल भर में इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। ऐसा ही एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्यार का एक ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है, जिसने राह चलते लोगों के कदम रोक दिए। वीडियो में एक लड़का अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के लिए बीच सड़क या पार्क में नहीं, बल्कि सीधे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर उसके पैरों में गिर गया।

बोरीवली रेलवे स्टेशन का है मामला

दावा किया जा रहा है कि यह पूरी घटना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन की है। वायरल वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, लड़की किसी बात से नाराज होकर ट्रेन पकड़ने जा रही थी। तभी उसका प्रेमी उसे रोकने के लिए भागते हुए स्टेशन पहुंच गया। लड़की को जाता देख लड़का आव-ताव भूल गया और उसे रोकने के लिए सीधे उसके पैरों में लेट गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का जमीन पर लेटकर लड़की के पैर पकड़े हुए है और उससे न जाने की मिन्नतें कर रहा है।

स्टेशन पर जुट गई भारी भीड़

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का हाई-वोल्टेज ड्रामा देखकर वहां मौजूद यात्री हैरान रह गए। देखते ही देखते इस 'तमाशे' को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्टेशन पर बढ़ती भीड़ और हंगामे को देखकर वहां तैनात पुलिसकर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि, यह पूरी घटना असल में किस वजह से हुई और प्रेमी जोड़े के बीच क्या विवाद था, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

नेटिजन्स दे रहे हैं कई प्रतिक्रिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच एक नई बहस छिड़ गई है। कमेंट सेक्शन में लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ऐसे प्रेमी को तो दंडवत प्रणाम करना चाहिए। वहीं, दूसरी तरफ कई लोग लड़के की इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं।

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, यह सच्चा प्यार नहीं, बल्कि बचपना है। अगर लड़की नाराज है तो उसे बैठकर समझाना चाहिए, न कि इस तरह सरेआम पैरों में गिरकर तमाशा बनाना चाहिए। कुछ लोगों ने इसे फिल्मी ड्रामा करार देते हुए कहा कि असल जिंदगी में लड़कियों का दिल जीतने के लिए करियर और पैसे की जरूरत होती है, ये सब सिर्फ फिल्मों में अच्छा लगता है। बहरहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - इस्कॉन की इस फैसले को लेकर भड़के पुरी के राजा, लगाया भक्तों को गुमराह करने का आरोप; जानें रथयात्रा को लेकर इस विवाद की वजह

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड