अपडेटेड 9 January 2026 at 16:12 IST

Blinkit पर आधी रात आया ऐसा ऑर्डर, पते पर पहुंचा तो डिलीवरी बॉय को हुआ शक, सूझबूझ ने बचा ली महिला की जिंदगी, VIDEO

Blinkit Delivery Partner Video: एक महिला ने रात में ब्लिंकिट पर कुछ ऐसा ऑर्डर किया जिसके बाद डिलीवरी बॉय अलर्ट हो गया। उसके बाद उसने जो किया, सोशल मीडिया पर उसकी चारों ओर वाहवाही हो रही है।

Follow : Google News Icon  
'Not All Heroes Wear Capes’: Blinkit Delivery Agent Wins Hearts After Refusing Rat Poison Delivery to Crying Woman | WATCH
Blinkit Delivery Agent Wins Hearts | Image: Instagram/ @dilli_rider_

Blinkit Delivery Partner Video: जहां आजकल हर तरफ क्राइम की खबरें दिल दहला रही हैं, वही इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो इंसानियत पर आपका भरोसा कायम कर देगा। ये वीडियो एक ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक महिला ने रात में ब्लिंकिट पर कुछ ऐसा ऑर्डर किया जिसके बाद डिलीवरी बॉय अलर्ट हो गया था। फिर उसके बाद उसने जो किया, सोशल मीडिया पर उसकी चारों ओर वाहवाही हो रही है। उसकी सूझबूझ और समझदारी ने एक महिला की जान बचा ली।

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने बचाई महिला की जान

ये वीडियो तमिलनाडु का है जहां रात के समय Blinkit पर एक महिला ने चूहे मारने के जहर के तीन पैकेट ऑर्डर किए थे। ऑर्डर लेकर डिलीवरी बॉय महिला के एड्रेस पर पहुंचा। जब महिला ने दरवाजा खोला तो उसकी हालत देखकर डिलीवरी बॉय को कुछ शक हुआ। महिला परेशान लग रही थी और लगातार रोए जा रही थी। डिलीवरी बॉय को पता लग गया कि कुछ तो गड़बड़ है। 

उसने महिला को समझाने की लाख कोशिश की और बताया कि सुसाइड हर चीज का सॉल्यूशन नहीं है। उसने समझाया कि जिंदगी में कोई भी परेशानी परमानेंट नहीं होती। उसने महिला से साफ-साफ पूछा कि क्या उसने जहर को खुद को नुकसान पहुंचाने के इरादे से मंगवाया है तो उस महिला ने मना कर दिया। फिर भी डिलीवरी बॉय का दिल नहीं मान रहा था। उसने तुरंत ऑर्डर कैंसिल कर दिया और जहर वापस लेकर आ गया। 

Advertisement

ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय ने जीता दिल

उस डिलीवरी बॉय ने एक बार भी नहीं सोचा कि ऑर्डर कैंसिल करने से उसकी नौकरी पर बात आ सकती है। उस समय उसने पैसे के ऊपर इंसानियत को चुना। नेटिजंस का मानना है कि उसके इसी कदम की वजह से महिला की जान बच पाई है। जब उसने ये वीडियो बनाकर शेयर किया तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उसकी तारीफें करना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा कि ‘इंसानियत अभी भी जिंदा है’। तो दूसरा कमेंट करता है कि ‘ब्लिंकिट को इस डिलीवरी बॉय को तुरंत सम्मानित करना चाहिए’।

ये भी पढे़ंः Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर की ‘धुरंधर’ ने 5वें हफ्ते ऐसा क्या कर डाला? तोड़े सभी फिल्मों के रिकॉर्ड, Chhaava पर डबल अटैक

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 16:12 IST