अपडेटेड 8 November 2024 at 08:54 IST
इन्फ्लुएंसर को बीच सड़क पर एक 10 साल के बच्चे ने छेड़ा! ब्रेस्ट पर फेरा हाथ, पूरी घटना VIDEO में कैद
Bengaluru Influencer: बेंगलुरु की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने एक 10 साल के बच्चे पर उसे छेड़ने का आरोप लगाया है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Bengaluru Influencer: बेंगलुरु की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उसने एक 10 साल के बच्चे पर उसे छेड़ने का आरोप लगाया है। वीडियो में वो लड़की फूट-फूटकर रो रही थी। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने मिले-जुले रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।
@nehabiswal120 के नाम से एक इंस्टाग्राम यूजर ने ये वीडियो शेयर किया है। उसने आरोप लगाया है कि जब वह बीटीएम लेआउट में वीडियो शूट कर रही थी तो एक दस साल के लड़के ने उसके स्तन को छू लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अब बेंगलुरु पुलिस ने लड़के की पहचान कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
बेंगलुरु इन्फ्लुएंसर ने 10 साल के लड़के पर लगाया आरोप
नेहा बिस्वाल का ये वीडियो अब आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया जिसने हंगामा मचा दिया है। इस वीडियो में नेहा बताती है कि कैसे वो वीडियो शूट करते हुए सड़क पर चल रही थी, इतने में पीछे से साइकिल से एक लड़का आता है, उसे Hi कहता है, और उसकी ब्रेस्ट पर हाथ फेरकर चला जाता है। वीडियो में ये घिनौनी हरकत कैद हो गई है। लड़के की इस हरकत से नेहा भी हैरान रह जाती है।
नेहा फिर आगे कहती है कि बेंगलुरु की सड़कों पर महिलाएं सेफ नहीं हैं। वो वीडियो में ये घटना सुनाते हुए काफी रो भी रही थी। उसने कहा कि इस घटना के बाद से वो सदमे में है और बुरी तरह हिल गई है। उसने अपनी टॉप पर हाथ के निशान भी दिखाए जहां उस लड़के ने कथित तौर पर छुआ था। इसके बाद इन्फ्लुएंसर ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने उस लड़के को पकड़ने में उसकी मदद की।
Advertisement
बता दें कि लड़की ने पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उसका कहना है कि वो बच्चे की जिंदगी खराब नहीं करना चाहती। दूसरी ओर, एक मीडिया आउटलेट ने DCP साउथ सारा फातिमा के हवाले से कहा कि बच्चे का दावा है कि वो साइकिल से कुछ स्टंट कर रहा था जब गलती से नेहा को हाथ टच हो गया।
नेहा बिस्वाल के आरोप पर मचा बवाल
अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया बट गया है। जहां कुछ लोगों ने नेहा के प्रति हमदर्दी जताई और लड़के की हरकत पर भड़कने लगे, वहीं बहुत से नेटिजंस ऐसे भी थे जिन्हें इन्फ्लुएंसर के आरोप पर यकीन नहीं हुआ। किसी ने नेहा को ड्रामा क्वीन करार दिया तो किसी ने लिखा कि ऐसी सिचुएशन में भी उसे वीडियो रिकॉर्ड करना है। कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर किसी भी शहर में लड़की सुरक्षित क्यों नहीं है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 November 2024 at 08:54 IST