अपडेटेड 22 May 2025 at 10:21 IST
आंख मारकर रातों रात बनीं इंटरनेट सेंसेशन, गूगल के टॉप सर्च में रहीं... अब 7 साल बाद 'विंक गर्ल' का ग्लैमरस ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंके फैंस
आंख मारकर रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वारियर का लुक पूरी तरह बदल गया है। उनका ग्लैमरस ट्रांसफर्मेशन देख फैंस दंग रह गए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Priya Prakash Varrier: साल 2018 में वेलेंटाइन डे के मौके पर एक वीडियो ने साउथ एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर को रातों रात फेमस कर दिया था। कजरारे नैनों से अदाएं दिखाती प्रिया प्रकाश का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। इस क्लिप के आग की तरह फैलते ही हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल था कि आखिर 'विंक गर्ल कौन है?' सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी लड़की को सर्च करने की होड़ मची थी। जब प्रिया वायरल हुईं तो उस वक्त वो महज 18 साल की थीं।
रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश वारियर की आंख मारते हुए जो क्लिप वायरल हुई थी वो उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरु अडार लव' के एक छोटे से सीन की थी। इस क्लिप में वो क्लासरूम में बैठे एक लड़के को आंखों से शूट करती नजर आई थी। अपनी डेब्यू फिल्म के छोटे से सीन से दिलकश अंदाज में आंख मारकर देश की जनता के दिल में अपनी अलग जगह बना ली थी। इतना ही नहीं वो नेशनल क्रश तक बन गई थीं। आलम ये है कि आज लोग भले ही उनका नाम भूल जाएं, लेकिन उनके आंख मारने वाले अंदाज को याद रखते हैं।
गूगल के टॉप सर्च में रहीं प्रिया प्रकाश वारियर
प्रिया प्रकाश वारियर के वायरल होने का असर ऐसा हुआ था कि वो गूगल पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियत बन गई थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अमेरिकन सिंगर निक जोनस और ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा तक को पीछे छोड़ दिया था। गूगल पर सर्च के मामले में जहां निक जोनस दूसरे नंबर पर रहे। वहीं सपना चौधरी तीसरे और प्रियंका चोपड़ा चौथे नंबर पर रही थीं। इसके अलावा सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा पांचवे स्थान पर रहे थे। बता दें कि उस वक्त इन बड़ी सेलिब्रिटीज की शादियां भी खूब सुर्खियों में रही थीं। इसके बावजूद इन सभी को पछाड़ते हुए प्रिया प्रकाश वारियर गूगल पर सबसे ज्यादा तलाश की गई शख्सियत बनी थीं।
सात साल बाद बदल चुका है एक्ट्रेस का लुक
अब सात साल बाद प्रिया प्रकाश वारियर का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। 25 साल की हो चुकीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और फैंस संग कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। उनके पोस्ट में उनका लुक पूरी तरह बदला नजर आ रहा है। उनका ग्लैमरस ट्रांसफर्मेशन देख फैंस दंग रह गए हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।
Advertisement
इस फिल्म में दिख सकती हैं 'विंक गर्ल'
वो मलयालम के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर रही हैं। उन्होंने 'इश्क', '4 ईयर्स', 'श्री देवी बंगलो', 'चेक', 'ब्रो' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। बताया जा रहा है कि वो जल्द ही 'निलावुकु एन मेल ऐत्रादी कोबम' में दिखाई देने वाली हैं।
Advertisement
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 10:21 IST