Video: फॉर्मल पैंट-शर्ट, आंखों में चश्मा, हाथों में महंगी घड़ी, पेट्रोल संकट के बीच अपनी बुलेट पंप पर छोड़, ऐसे घोड़े से ऑफिस पहुंचा बैंक कर्मी
मध्य प्रदेश के देवास में पेट्रोल की किल्लत के बीच एक बैंक कर्मी ने ऐसा देशी जुगाड़ निकाला की हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। बैंक कर्मी का अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। देखें-Video
- वायरल न्यूज़
- 2 min read
मध्य प्रदेश के देवास शहर में एक बैंक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर में पेट्रोल की भारी किल्लत के बीच एक बैंक कर्मी ने ऐसा देशी जुगाड़ निकाला की हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। बैंक कर्मी अपनी बुलेट में पेट्रोल पंप पहुंचा था,घटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी जब उसे पेट्रोल नहीं मिला तो वो देशी अंदाज में घोड़े पर सावर होकर ही दफ्तर पहुंच गए।
अब बैंक कर्मी का घोड़े पर सवार होकर ऑफिस पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय बैंक कर्मचारी देवास का रहने वाला है। वह रोजाना अपनी बुलेट बाइक से ऑफिस आता-जाता था। लेकिन बीते दिनों शहर में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लगने और पेट्रोल की किल्लत के चलते उसने अनोखा रास्ता निकाला।
बैंक कर्मी ने बताया क्यों घोड़े से पहुंचा ऑफिस?
बैंक कर्मी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर इतनी भीड़ थी कि घंटों इंतजार करना पड़ा, बावजूद पेट्रोल नहीं मिल रहा था। ऑफिस के लिए मैं लेट हो रहा था, इसलिए मैंने अपने घोड़े पर सवार होकर ऑफिस जाने का फैसला किया। वीडियो में युवक को देवास की सड़कों पर घोड़े पर फॉर्मल पैंट-शर्ट, आंखों में चश्मा, हाथों में महंगी घड़ी के साथ बैठे हुए ऑफिस की ओर जाते देखा जा सकता है। राहगीर इस दृश्य को देखकर रुक-रुककर ताक रहे थे और कई लोगों ने मोबाइल से इसे कैद भी किया। अब सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
देवास में पेट्रोल पंप पर लंबी कतार
देवास में पिछले कई दिनों से पेट्रोल की कमी देखी जा रही है। 24 मार्च को शहर के तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह बंद हो गए थे। मेंड़की रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर तो लोगों की लंबी कतारें लग गई थीं। उपभोक्ताओं को पेट्रोल भरवाने के लिए आधे से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा था। इस दौरान कुछ स्थानों पर झगड़े भी हुए और लात-घूंसे चलने की खबरें भी आई थी।