दुल्हन को देखते ही टिकी निगाहें, दूल्हे ने फिल्मी स्टाइल में लगाया काला टीका फिर... VIDEO ने इंटरनेट का जीता दिल
इन दिनों इंटरनेट पर दूल्हा-दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे ने अपनी दुल्हन को बला से बचाने के लिए काला टीका लगाया। वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Groom-Bride Viral Video: आजकल शादी के मौके पर कुछ खास करने का जैसे ट्रेंड सा चल गया है। शादी समारोह को फिल्मी टच देने के लिए भी तरह-तरह के शूट करवाए जाते हैं। हालांकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो फीलिंग्स के साथ खुद-ब-खुद हो जाती है। जैसे दूल्हा-दुल्हन के पब्लिकली एक दूसरे के लिए प्यार बयां करना। स्पेशल डे का सपना पूरे होने पर आंखें भर आना आदि। इन दिनों कुछ इसी तरह की फीलिंग्स एक्सप्रेस करते एक दूल्हे का वीडियो सामने आया है जिसने नेटिजंस का दिल जीत लिया। वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हनिया को देखकर उस पर प्यार बरसने पर मजबूर हो गया। इसमें अपनी बेटर हाफ के लिए दूल्हे का प्यार बेहद कमाल का है। शादी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर मौजूद है।
दूल्हे ने दुल्हन को लगाया काला टीका
इस वीडियो को @balaji.fashion_ नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जो काफी समय से वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन साथ खड़े नजर आ रहा है। आस पास मेहमानों का जमावड़ा लगा है। बैकग्राउंड में 'सैंया दिल में आना रे' गाना बज रहा है। दुल्हन खुशी से झूमते हुए इस गाने को गुनगुना रही है जबकि दूल्हा उसे बड़े ही प्यार से निहार रहा है। दुल्हन की खूबसूरती देख दूल्हे को शायद कुछ और नजर ही नहीं आया। इसके बाद दूल्हे ने न आव देखना न ताव और भरी महफिल में दुल्हन को काला टीका लगा दिया।
दूल्हे ने दुल्हन की उतारी बला
जी हां, अपनी दुल्हनिया को हर बला से बचाने के लिए दूल्हे ने अपनी आंखों से काजल निकालकर दुल्हन को काला टीका लगाया। इस दौरान दोनों एक दूजे में खोए और प्यार में डूबे नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो ने हर किसी का दिल चुरा लिया। हर कोई इस चंद सेकंड के वीडियो को रिपीट मोड पर देखने को मजबूर हो गया है।
Advertisement
लोगों ने जोड़ी को बताया खूबसूरत
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। अधिकतर यूजर्स ने कपल की जोड़ी को खूबसूरत बताया है।