VIRAL: अम्मा का Flying Kiss और धाकड़ ड्राइविंग, बुढ़ापे में ऐसा टशन देख इंडियन आर्मी हुई फैन, देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की शानदार ड्राइविंग स्किल ने सभी को हैरान कर दिया। आर्मी के जवान में सुपर नानी की तारीफ कर रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, लेकिन कुछ वीडियो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिलकश वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने न केवल आम जनता, बल्कि देश की रक्षा करने वाले इंडियन आर्मी के जवानों का भी दिल जीत लिया है।
सुपर नानी ने जवानों को किया Flying Kiss
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला यानी 'दादी' को पूरी धमक के साथ गाड़ी चलाते हुए देखा जा सकता है। दादी जिस आत्मविश्वास और सलीके से स्टीयरिंग संभाल रही हैं, उसे देखकर अच्छे-अच्छे ड्राइवर भी सोच में पड़ जाएं। सड़क पर उनकी पकड़ और चेहरे पर मौजूद सुकून यह बयां कर रहा है कि उनके लिए ड्राइविंग सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि उनका जुनून है।
जब आर्मी जवानों ने किया सलाम
वीडियो की सबसे खूबसूरत बात वह पल है जब सड़क पर मौजूद भारतीय सेना के जवानों की नजर गाड़ी चला रही इन दादी पर पड़ती है। उनकी उम्र और जज्बे को देख जवान अपनी मुस्कुराहट रोक नहीं पाते और उनकी जमकर सराहना करते हैं। जवानों का उत्साह देखकर दादी भी पीछे नहीं रहीं; उन्होंने बड़ी ही गर्मजोशी और प्यार के साथ जवानों को 'फ्लाइंग किस' दी। यह छोटा सा पल सोशल मीडिया यूजर्स के लिए 'मूमेंट ऑफ द डे' बन गया है। दादी ने यह साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो और खुद पर यकीन हो, तो ढलती उम्र भी आपके सपनों की बाधा नहीं बन सकती है। ये वीडियो @vishal__riderz_jk14 द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है।
सोशल मीडिया अम्मा का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अम्मा का वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने लिखा कि 'दादी ऑन टोप ' वहीं एक ने लिखा दादी में आज भी स्वैग है। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो ने तो दिन बना दिया मेरा'।