Viral: 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का वो डांस स्टेप निकला सालों पुराना, वायरल मीम देख हंसी नहीं रुकेगी
अक्षय खन्ना का 'धुरंधर' डांस स्टेप सालों पुराना निकला। अक्षय खन्ना का वो स्टेप तो आपको याद ही होगा जो सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। अब वहीं स्टेप वाली एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मीम में पुरानी फिल्मों के क्लिप दिखाई जा रहे हैं। यकीनन आप भी देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वायरल वीडियो
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dhurandhar Meme Video: अक्षय खन्ना का फिल्म 'धुरंधर' वाला डांस स्टेप पूरे सोशल मीडिया पर छा गया, सभी ने उस डांस पर प्यार लुटाया। अब उसी डांस से जुड़ा एक मीम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे। फिल्म में अक्षय खन्ना रहमान डकैत यानी 'शेर-ए-बलोच' के रोल में नजर आते हैं। उनकी एंट्री बहरीनी रैपर फ्लिपराची के अरबी हिप-हॉप गाने 'FA9LA' पर होती है। यह गाना 2025 में रिलीज हुआ था, लेकिन फिल्म के बाद भारत में सुपरहिट बन गया। अक्षय का एनर्जेटिक डांस स्टेप इतना पसंद आया कि लोग इसे 2025 का सबसे बड़ा हुक स्टेप बता रहे हैं।
अक्षय खन्ना की वीडियो वायरल
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि, 'ये बंदा अपने पूरे करियर में एक ही स्टेप दोहराता आ रहा है। वायरल अब हुआ।' वीडियो में अक्षय खन्ना की पुरानी कई फिल्मों के क्लिप्स दिखाए गए हैं। हर क्लिप में वे ठीक वही डांस स्टेप करते नजर आते हैं जो 'धुरंधर' में 'FA9LA' पर किया था।
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखकर यूजर्स ने काफी कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, 'तो यह इसका सिग्नेचर स्टेप है। आदित्य धर द्वारा प्रामाणिक पीक डिटेलिंग बरकरार रखी गई।' दूसरे ने कहा, 'कोशिश करो, एक दिन तुम भी वायरल जरूर हो जाओगे।' तीसरे यूजर का कमेंट था, 'सही समय और मौका ही सफलता की कुंजी है।' चौथे ने लिखा, 'ये कदम पहले से तय नहीं थे। गाने पर शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी।'
विनोद खन्ना के डांस से भी हुई तुलना
कई फैंस का मानना है कि अक्षय ने अपने पिता विनोद खन्ना के पुराने डांस स्टाइल से प्रेरणा ली है। वायरल क्लिप में विनोद खन्ना भी इसी तरह थिरकते दिख रहे हैं। 'FA9LA' की खलीजी बीट्स, अक्षय का दमदार लुक और डांस स्टेप ने मिलकर अनोखा कमाल कर दिया। कुछ लोग इसे रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के 'जमाल कुडू' से भी जोड़ रहे हैं। यह मीम वीडियो साफ दिखाता है कि अक्षय खन्ना ने सालों से इस एक स्टेप पर मेहनत की थी। सही गाने और सही फिल्म मिलते ही वह वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार शेयर कर रहे हैं और खुद भी ट्राई कर रहे हैं।