दिल तो बच्चा है जी... 82 साल के बुजुर्ग ने पहली बार देखा समंदर, बीच पर बच्चों की तरह लगाई दौड़, बेटी ने पूरा किया पिता का सपना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बेटी अपने 82 साल के बुजुर्ग पिता को पहली बार समंदर दिखाती है। समंदर की लहरों को देखते ही बुजुर्ग बीच में बच्चों की तरह दौड़ लगाता है।

Follow : Google News Icon  
viral video
viral video | Image: instagram

Viral Video: सपनों को पूरा करने की कोई उम्र की सीमं नहीं होती है। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो इस बात को खूबसूरती से साबित करता है । 82 साल की उम्र के एक बुजुर्ग का पहली बार समुद्र देखने वाला भावुक पल इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की आंखें नम हो रही हैं और चेहरे पर मुस्कान आ रही है।

बेटी ने पूरा किया पिता का अधूरा सपना

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अन्ना नाम की बेटी अपने 82 साल के पिता को पहली बार समुद्र किनारे लेकर जाती हैं। जैसे ही लहरें उनके पैरों को छूती हैं, बुजुर्ग की खुशी देखते लायक होती है। वे छोटे बच्चे की तरह लहरों के साथ खेलने लगते हैं और दूर तक फैले समंदर को देखकर खूब मुस्कुराते हैं।

भावुक कर देने वाला पल

अन्ना के मुताबिक उनके पिता ने पूरी लाइफ अपने परिवार के लिए मेहनत की है। लेकिन कभी भी समुद्र को नहीं देखा न ही समुद्र को देखने का मौका मिला। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके चेहरे पर वही एक्साइटमेंट और हैरानी थी, जो आमतौर पर बच्चों में देखने को मिलती है। यह पल हर किसी के दिल को छू लेने वाला है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @goodnews_movement नाम के पेज से शेयर किया गया है। अब तक इसे 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 1 लाख 32 हजार से अधिक लोग इसे पसंद कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स लगातार अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं और प्यारे- प्यारे कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि जिन चीजों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वही चीजें किसी के लिए पहली बार में बेहद खास होती हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि समुद्र की लहरों ने इस बुजुर्ग को फिर से बच्चा बना दिया। कई लोगों ने इसे जिंदगी के सबसे प्यारे पलों में से एक बताया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Disha Vakani पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड