‘पिया तू अब तो आजा’ पर 16 साल की लड़की ने किया ऐसा Belly Dance, प्रियंका चोपड़ा भी नहीं हटा पाईं नजरें, VIDEO

Lavanya Das Belly Dance: सोशल मीडिया पर लावण्या दास नाम की एक लड़की के बेली डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा भी उसकी फैन बन गई हैं।

Priyanka Chopra impressed by Lavanya Das's Belly Dance
Priyanka Chopra impressed by Lavanya Das's Belly Dance | Image: instagram

Lavanya Das Belly Dance: सोशल मीडिया ने लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म दिया है। दुनियाभर से लोग अपना हुनर इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर दिखा रहे हैं। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की एक 16 साल की लड़की ने अपने बेली डांस से अमेरिका तक में हलचल मचा दी है। प्रियंका चोपड़ा भी इस वीडियो को शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

इस टैलेंटिड डांसर का नाम है लावण्या दास मानिकपुरी जिन्होंने हाल ही में आशा भोसले के आइकॉनिक सॉन्ग "पिया तू अब तो आजा" पर कमाल का बेली डांस किया है। उन्होंने गाने की हर एक बीट पर ऐसे कमर हिलाई कि देखने वाले बस देखते ही रह गए।

इस लड़की के बेली डांस पर फिदा हुईं प्रियंका चोपड़ा

ये वीडियो खुद लावण्या दास मानिकपुरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है जिसे अब तक करीब 28 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। बात करें व्यूज की वो करोड़ो में हैं। ये एक ब्लैक एंड वाइट वीडियो है जिसमें लावण्या के हर एक डांस मूव्स के साथ साथ उनकी कातिलाना अदाएं भी कहर ढा रही थीं। उन्होंने अपने शानदार बेली डांस से सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। फिर भी लावण्या ने कैप्शन में लिखा है- ‘अभी और प्रैक्टिस की जरूरत है'।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने आम लोगों के साथ साथ कई मशहूर सेलिब्रिटीज का भी ध्यान खींच लिया है। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भी लावण्या के बेली डांस की इस कदर मुरीद हुईं कि उनके वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर दिया है। 

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा से तारीफ मिलने पर खुश हुईं लावण्या 

बहुत से लोग तो प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा स्टोरी देखकर ही लावण्या दास मानिकपुरी के वीडियो पर आए हैं। एक्ट्रेस-सिंगर से तारीफ मिलने के बाद लावण्या सातवें आसमान पर हैं। उन्होंने प्रियंका की इंस्टा स्टोरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- ‘मैं इस समय सपना देख रही हूं’।

ये भी पढे़ंः ‘भाई कैसे हैं…’; जब पैपराजी ने महवश से पूछा चहल का हालचाल, शर्माने लगीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड, VIDEO

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड