National Sports Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 प्रदान किए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से नवाजा।