दीपावली ( Diwali ) हिंदू धर्म का एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है। धनतेरस से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय त्योहार को दीपोत्सव भी कहा जाता है। देशभर में लोग दीपावली के त्योहार का इंताजर पूरे साल करते हैं। इस साल गुरुवार, 31 अक्टूबर को ये त्योहार मनाया जाएगा। रोशनी के इस त्योहार में लोग दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन मुख्य रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की पूजा की जाती है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का सबसे सही शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानते हैं...