पब्लिश्ड 9 अप्रैल 2024 अत 1:25 pm ईस्ट

इस बार घोड़े पर सवार होकर आई हैं देवी, जानें माता की सवारी का मतलब

Chaitra Navratri 2024: ये बात तो हम सभी जानते हैं कि माता दुर्गा शेर पर सवार होती हैं, लेकिन Navratri के दौरान वार के अनुसार Devi Maa की सवारियां अलग-अलग बतायी गयी हैं। जैसे शनिवार और मंगलवार के दिन जब भी नवरात्रि की शुरुआत होती है तो माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मंगलवार होने से माता की सवारी इस बार घोड़ा है। माता का घोड़े पर सवार होकर आना शुभ संकेत नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब भी माता घोड़े पर सवार होकर आती हैं तो सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। घोड़े को तीव्रता, युद्ध आदि का प्रतीक माना जाता है। साल 2023 में भी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार के ही दिन हुई थी, जिसकी वजह से कई राजनीतिक परिवर्तन हमको दुनिया में देखने को मिले। कुछ देशों के बीच शीत युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं वहीं जंग की स्थितियां भी बन सकती हैं। इसके साथ ही घोड़े पर माता का सवार होकर आना प्राकृतिक आपदा का भी कारण बन सकता है। 

Advertisement
Whatsapp logo