लोकसभा में कांग्रेस ने खुलेआम अमृतपाल सिंह का समर्थन किया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा में कहा कि अमृतपाल सिंह पर जबदस्ती NSA लगाकर उसे जेल भेजा गया। चन्नी ने संसद में संबोधित करते हुए रवनीत बिट्टू से कहा कि आपके दादा (बेअंत सिंह) शहीद हो गए थे, लेकिन उनकी मृत्यु उसी दिन हुई, जिस दिन आपने कांग्रेस छोड़ी थी। पंजाब की जालंधर सीट से सांसद चन्नी ने डॉलर के मुकाबले रुपए की गिरती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। सांसद चन्नी ने कहा कि गुरुद्वारे में उनेक बेटे की शादी हुई और 2 साल से पुलिस उनसे पूछ रही है कि लंगर में क्या बना था। कितने पैसे खर्च हुए। इसके बाद रवनीत बिट्टू ने तीखें तेवर दिखाते हुए कहा कि मेरे दादा ने देश के लिए बलिदान दिया, वह देश के लिए शहीद हुए, कांग्रेस के लिए नहीं।बिट्टू ने कहा कि गरीबों की बात करने वाले चरणजीत चन्नी आज हजारों करोड़ के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी पंजाब के सबसे अमीर और भ्रष्ट हैं, अगर वह भ्रष्ट नहीं निकले तो मैं अपना नाम बदल दूंगा। उन्होंने कहा कि चन्नी पर मी-टू जैसे मामले भी चल रहे हैं।