sb.scorecardresearch
पब्लिश्ड Feb 3, 2025 at 6:29 PM IST

Delhi Election 2025: Delhi में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन,कौन जीतेगा सियासी रण?

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने धुरंधरों को आखिर दिन के काम पर लगाया है। आम आदमी पार्टी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी जैसी स्थिति में बीजेपी को इस बार दिल्ली में सरकार बनाने की उम्मीद है, जबकि कांग्रेस पार्टी अपना खाता खोलने का भरकस प्रयास कर रही है। आम आदमी पार्टी कई चुनौतियों से जूझते हुए सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में लगी है। आखिरी दिन बीजेपी ने एक साथ दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के कार्यक्रम दिल्ली में रखे हैं। कांग्रेस से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जोर लगाने वाले हैं।
 

Follow: Google News Icon
  • share