पंजाब में धान खरीद न होने की वजह से किसानों के सड़कें जाम कर दी हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार को जिम्मेदार बताया है। बिट्टू का कहना है कि धान खरीद की समस्या पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने जानबूझकर पैदा की है। क्योंकि पंजाब में दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल और राघव चड्ढा का कंट्रोल है। बिट्टू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा दोनो पंजाब के दुश्मन हैं। इसलिए प्रदेश में धान की खरीद नहीं की जा रही है. रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि यह समस्या न तो किसानों की तरफ से है, न शैलरों न मजदूरों और न ही केंद्र सरकार की तरफ से है। क्योंकि केंद्र सरकार की तरफ से दो महीने पहले ही 44000 करोड़ रुपये चुकाए जा चुके हैं। केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए 2 महीने पहले यह जारी कर दी थी। बावजूद पंजाब सरकार किसानों को परेशान करने के लिए और माहौल बनाने के लिए जानबूझ कर धान खरीद में देरी कर रही है।