UP Lok Sabha Election: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी में रोड शो किया। अखिलेश यादव के रोड शो करने के बाद मैनपुरी में हंगामा हो गया। कुछ उपद्रवियों ने महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा के लोग मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस CCTV से हंगामा करने वाले लोगों की पहचान कर रही है। सपा के रोड शो के दौरान हंगामे के खिलाफ 100 लोगों पर केस दर्ज किया गया।