पब्लिश्ड 7 मार्च 2024 अत 7:20 pm ईस्ट

'दुनिया भर में भारत का बज रहा डंका'

Republic Summit 2024: रिपब्लिक समिट में RPSG ग्रुप के संस्थापक संजीव गोयनका ने भी दोहराया- 'मोदी है तो मुमकिन है।' उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को इज्जत की नजर से देखा जाता है। पीएम मोदी ने इंडस्ट्री को नए तरीके से सोचने का नजरिया दिया।  रिपब्‍लिक समिट खबर और खबर के पीछे की खबरों का सबसे बड़ा मंच है। इस बार समिट का थीम  ‘Bharat: The Next Decade’ है। इस समिट में चीफ गेस्‍ट पीएम नरेंद्र मोदी होंगे जो बदलते भारत और भारत के सपनों पर अपनी राय रखेंगे। पीएम मोदी के अलावा राजनीति और बिजनेस जगत की हस्तियां भी इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि आने वाले दशक में ये देश कैसे विकसित भारत बनेगा और 2047 से पहले कैसे ये सपना साकार हो सकता है। राजनीति और बिजनेस की हस्तियों के अलावा इस समिट में अपनी राय रखने के लिए स्पेस, टेक्नोलॉजी और खेल जगत के दिग्गजों के आने का क्रम अभी जारी है।

Advertisement
Whatsapp logo