पब्लिश्ड Jul 11, 2024 at 9:01 AM IST
Mumbai Hit & Run Case: आधी रात को आरोपी के गर्लफ्रेंड के घर पहुंची पुलिस, मिले चौंकाने वाले सबूत
मुंबई के वर्ली इलाके में एक BMW कार ने स्कूटी सवार एक दंपती को टक्कर मार दी। इस हिट एंड रन केस में स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। यह घटना सुबह 5:30 बजे की है। जब स्कूटी पर सवार पति-पत्नी वर्ली के एट्रिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार का शिकार हुए वर्ली कोलीवाडा इलाके में रहने वाले ये दंपत्ति ससून डॉक मछली लेने के लिए गए थे और जब वह मछली लेकर वापस आ रहे थे। उसी वक्त उनकी BMW ने पीछे से टक्कर मार दी।