पब्लिश्ड 7 मार्च 2024 अत 4:49 pm ईस्ट

'मोदी सरकार ने भारत को तेल की कीमतों के झटके से बचाया'

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के समिट में शामिल हुए। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बरकरार है। दोनों देशों के बीच जब युद्ध शुरू हुआ तो भारत ने रूस से तेल खरीदा, जिसे लेकर कई देशों ने भारत को घेरने की कोशिश की। इसे लेकर हरदीप सिंह पुरी ने रिपब्लिक के मंच से कहा कि हमने जब रूस से तेल खरीदा तो हमें गलत समझा गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, रूस-यूक्रेन में वैसा ही संकट पैदा हुआ जैसा 1973 के बाद हुआ था। कच्चे तेल की उपलब्धता कम हो गई और दुनिया भर में तेल की कीमतें बढ़ गईं। रूस-यूक्रेन युद्ध से ऊर्जा संकट उत्पन्न हुआ। रूस से तेल खरीदने पर हमें झूठी कहानी का सामना करना पड़ा। एक लोकतांत्रिक ढंग से चुनी गई सरकार से उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की जाती है।

Advertisement
Whatsapp logo