पब्लिश्ड Jul 5, 2025 at 5:45 PM IST

Gopal Khemka Murder: बिहार में Law & Order का हाल , Lalu राज Vs Nistish राज, जंगलराज लौट आया?

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मगध अस्पताल के मालिक और जाने-माने उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात गांधी नगर थाना क्षेत्र में पनाश होटल के पास उनके अपार्टमेंट के बाहर हुई, जब खेमका अपनी गाड़ी से उतर ही रहे थे। तभी घात लगाए हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह घटना गांधी मैदान थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई, फिर भी पुलिस करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस मर्डर केस ने राज्य की कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के महीनों में कई बड़े व्यापारियों को निशाना बनाए जाने से स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है। साथ ही पुलिस की लापरवाही भी सवालों के घेरे में आ गई है। विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल रहा है।

Follow: Google News Icon