Pakistani Bride weighed 70 kg gold bricks: शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर जाते? ऐसे में पाकिस्तान की लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया है। यहां दुल्हन ने खुद को सोने की ईंटों से तुलवाया जो कि अब इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
खबर में आगे पढ़ें...
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी शादी की चर्चा है। हुआ यूं कि पाकिस्तानी बिजनेसमैन ने अपनी बेटी की शादी दुबई में की। इस दौरान दुल्हन को एक तराजू में बैठाया गया। हालांकि वहां मौजूद सभी मेहमानों के होश उस समय उड़ गए जब दुल्हन को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौला गया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन को तराजू के एक पलड़े में बैठाया जाता है। वहीं दूसरे पलड़े में 70 किलो सोने की ईंटे रखी जाती हैं। फिर दुल्हन को उसके वजन के बराबर सोने की ईंटों से तौला जाता है। अब यह इस पूरे वाक्ये को देख लोग हैरान रह गए।
बता दें कि इस आलीशान शादी का वीडियो वायरल होते ही लोगों ने दुल्हन को जमकर ट्रोल किया। लोगों ने इस रस्म को शान-ओ-शौकत का दिखावा और पैसे की बर्बादी बताया। यूजर्स का ऐसा भी कहना था कि इस समय जब पाकिस्तान अपने बुरे दौर से गुजर रहा है तो इन्हें पैसों को पानी की तरह बहाने से फुर्सत नहीं है।
दुल्हन के वेडिंग डे की ये रस्म वायरल होने के बाद लोगों के प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया। लोग कमेंट सेक्शन में दुल्हन को खूब भला-बुरा कहने लगे। हालांकि यूजर्स का गुस्सा भड़कते देख दुल्हन ने इश पूरे रस्म की सच्चाई बताई। दुल्हन ने कहा, 'उनकी शादी की ये रस्म बॉलीवुड मूवी 'जोधा अकबर' की थीम से इंस्पायर थी। उस थीम को अपनी शादी में शामिल करने के लिए सोने से तोलने की रस्म निभाई। दुल्हन ने आगे ये भी बताया कि ये ईंटे पूरी तरह से सोने की नहीं थीं। वीडियो में दिख रही ईंटों पर सिर्फ सोने का पानी चढ़ाया गया था। इन सोने की ईंटों को वेडिंग ड्रेस और ज्वैलरी से मैच करते हुए तैयार करवाया गया था।'
यह भी पढे़ं: Delhi Metro को बना डाला Gym! रेलिंग पकड़ कर बैक फ्लिप करती लड़की का Video Viral