sb.scorecardresearch
पब्लिश्ड Dec 8, 2022 at 1:33 PM IST

Himachal Election Result: विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस के पूर्ण बहुमत से जीत का जताया भरोसा, मां की सीएम पद दावेदारी पर कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। रूझानों के अनुसार, कांग्रेस राज्य में बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने शिमला ग्रामीण सीट से 13 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस की बढ़त को लेकर रिपब्लिक भारत से विशेष बातचीत की। 

रिपब्लिक से विशेष बातचीत करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "उन्हें भरोसा है कि रूझान बढ़ेंगे और हिमाचल प्रदेश में हमारी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हमें उम्मीद है कि शाम होते-होते हमें 40 या उससे ज्यादा सीटें मिलेंगी।"

विक्रमादित्या सिंह ने रिपब्लिक से बातचीत के दौरान कहा कि उनका पहला काम Old Pension Scheme को फिर से शुरु करेगी। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को पेंशन और युवाओं को रोजगार से लेकर सभी वादों को पूरा करने का भरोसा जताया। 

हिमाचल में सीएम पद के चेहरे को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने ANI से बात करते हुए कहा कि, 'एक बेटे के तौर पर वह अपनी मां और हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को सीएम बनते देखना चाहते हैं।' हालांकि रिपब्लिक से विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "सीएम के पद पर आखिरी फैसला कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल का होगा।"

विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "कांग्रेस की जीत के पीछे उनके पिता वीरभद्र सिंह का योगदान काफी रहा है। उनके नाम और वीरभद्र फैक्टर से ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में बहुमत की ओर बढ़ रही है।" इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया। 

कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh CM) ने रुझानों के बीच ही सीएम पद की दावेदारी ठोक दी है। सीएम पद पर दावेदारी ठोकते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह की विरासत को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह की विरासत को भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश के लोग भी चाहते हैं कि राज्य का नेतृत्व उनके ही परिवार से कोई करे और प्रदेश का विकास करे।" 

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Results: वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने सीएम पद पर ठोंकी दावेदारी, बोलीं- 'वीरभद्र सिंह की विरासत...'

Follow: Google News Icon