Youtube Down: सुबह-सुबह भारत समेत दुनियाभर में ठप पड़ी यूट्यूब की सर्विस, डाउन होने से करोड़ों यूजर्स परेशान
Youtube Down: 18 फरवरी को सुबह-सुबह अचानक यूट्यूब की सर्विस दुनियाभर में ठप पड़ गई, जिससे करोड़ों यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है। वह इसकी शिकायतें भी करते नजर आ रहे हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

Youtube Down: आज (18 फरवरी) को यूट्यूब में फिर दिक्कत आ रही है। सुबह-सुबह यूट्यूब की सर्विस अचानक दुनियाभर में ठप पड़ गई, जिससे करोड़ों यूजर्स को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए यूट्यूब के डाउन होने की शिकायतें करते नजर आ रहे हैं। X पर #YoutubeDown ट्रेंड भी करने लगा।
सुबह से ही यूट्यूबर ओपन करने पर ‘Something is Wrong’ का मैसेज लिखा हुआ आ रहा है। इस पर कुछ भी नहीं चल पा रहा है। लोगों को वीडियो, ऐप और वेबसाइट तीनों में दिक्कत आ रही है।
लाखों यूजर्स ने की शिकायतें
वेबसाइट Downdetector पर अकेले भारत में करीब 9 हजार 700 लोगों ने यूट्यूब डाउन को रिपोर्ट किया है। अमेरिका में ही 2 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।
सोशल मीडिया पर बने फनी मीम्स
इस आउटेज के बाद सोशल मीडिया पर #YouTubeDown ट्रेंड हो रहा है और यूजर्स लगातार अपनी शिकायतें इस पर कर रहे हैं। कई लोग इस पर फनी मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।
Advertisement
आउटेज पर यूट्यूब ने क्या कहा?
इस आउटेज पर यूट्यूब की ओर से एक स्टेटमेंट भी जारी कर कहा है, “अगर आपको अभी YouTube एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। हमारी टीम इस पर गौर कर रही है और अपडेट के साथ फॉलो अप करेगी।”
2 दिन पहले X हुआ था डाउन
इससे पहले सोमवार (16 फरवरी) को भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक्स (X) की सर्विस भी अचानक डाउन हो गई है। शाम करीब 7 बजे एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तकनीकी समस्या आने लगी थी। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की और बताया कि ऐप के मुख्य फीचर ठीक से काम नहीं कर रहे थे। कई यूजर्स की टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही थी और न ही पोस्ट लोड नहीं हो रहे थे। हालांकि कुछ देर बाद इस समस्या को ठीक कर लिया गया था।