WhatsApp Username Feature: भारत में फिलहाल नहीं लॉन्च होगा Whatsapp का 'यूजरनेम' फीचर, मोदी सरकार की सख्ती के बाद Meta का बड़ा फैसला

WhatsApp Username Feature को लेकर व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी Meta और भारत सरकार से बातचीत के बीच अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च ना करने का बड़ा ऐलान किया है।

whatsapp-username-feature-controversy-scam-warning-meta-gets-notice-from-indian-government
व्हाट्सऐप यूजरनेम विवाद | Image: Social Media

WhatsApp Username Feature को लेकर व्हाट्सऐप की पेरेंट कंपनी Meta और भारत सरकार से बातचीत के बीच अब कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च ना करने का बड़ा ऐलान किया है। मेटा ने सरकार को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि जब तक केंद्र सरकार के साथ बातचीत पूरी नहीं हो जाती, सभी सवालों के जवाब पूरे ना दे दिए जाए तब तक यूजरनेम फीचर भारत में शुरु नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि WhatsApp Username एक प्राइवेसी फीचर है जिससे यूजर्स बिना किसी को अपना फोन नंबर दिए भी यूजरनेम के जरिए उससे चैट कर सकेंगे। मोदी सरकार को इस सबसे फर्जीवाड़े बढ़ने का डर था, इस कारण सरकार ने इस फीचर पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए। 

क्या है सरकार की चिंता 

WhatsApp Username फीचर से व्हाट्सऐप पर फोन/चैट करने वाले यूजर का नंबर दिखाई नहीं देगा। ऐसे में कोई भी साइबर अपराधी अपनी पहचान छुपाकर और फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को आसानी से ठगने का काम कर सकता है। इसी को देखते हुए मोदी सरकार ने मेटा के अधिकारियों को तलब कर उनसे इस सब पर जवाब मांगा। बाद में सरकार और मेटा की इस विषय पर चर्चा भी हुई लेकिन अभी तक बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंची। 

मेटा कर रहा है पूरा सहयोग 

WhatsApp Username फीचर को लेकर भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को पूरा सहयोग दे रहा है। मेटा ने कहा है कि वह सरकारी संस्थाओं, सेलिब्रिटी और वेरिफाइड अकाउंट्स के यूजरनेम को सुरक्षित रक रखने का काम कर सकता है। इससे साइबर अपराधी फेक यूजर्स की फेक आईडी नहीं बना सकेंगे और यूजर्स को असली और नकली अकाउंट के अंतर करने के चक्कर में उलझना भी नहीं पड़ेगा।  

Advertisement

लेकिन फिलहाल मेटा के जवाबों से सरकार संतुष्ट नहीं है और इस कारण वो इस फीचर को शुरू करने नहीं दे रही है। 

इसे भी पढ़ें- WhatsApp पर अब आने वाला है Facebook का यह शानदार फीचर

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड