Toyota की इन धुरंधर गाड़ियों ने मचाई धूम, मार्च महीने में नहीं पूरे साल धड़ाधड़ बिकती रही ये कार
Toyota ने मार्च 2026 के साथ वित्त वर्ष 2026 में भी अपना शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष में देखें तो कंपनी की बिक्री में 19 प्रतिशत का उछाल देखा गया है, जिससे टोयोटा ने एक वर्ष के अंदर 3,67,107 गाड़ियां बेची हैं।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

जापानी कंपनी Toyota ने मार्च 2026 के साथ वित्त वर्ष 2026 में भी अपना शानदार प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष में देखें तो कंपनी की बिक्री में 19 प्रतिशत का उछाल देखा गया है, जिससे टोयोटा ने एक वर्ष के अंदर 3,67,107 गाड़ियां बेची हैं। अगर कंपनी के निर्यात को जोड़ दें तो एक वर्ष के अंदर टोयोटा ने 4,06,081 गाड़ियां बेची हैं। इससे कंपनी को सालाना 20 प्रतिशत की बढ़त हासिल हुई है।
मार्च 2026 में हुई कितनी सेल
मार्च 2026 के आंकड़ों पर नजर डाले तो Toyota ने 24 प्रतिशत बढ़त हासिल करते हुए कुल 35,125 गाड़ियां बेची हैं। बता दें की पिछले वर्ष मार्च 2025 में कंपनी ने 28,373 गाड़ियां बेची थी। इससे यह साबित होता है कि ग्राहकों को टोयोटा की गाड़ियां अब ज्यादा पसंद आ रही है।
कौन सी गाड़ियों की रही सबसे ज्यादा मांग
आजकल SUV, MPV और कम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों का सबसे बड़ा बाजार है। टोयोटा के पास Innova, Innova Hycross, Fortuner, Land Cruiser 300 और Urban Cruiser जैसे 4 बाहुबली गाड़ी हैं जिनकी मांग लगातार बनी हुई है। Innova जहां टैक्सी में भी काफी लोकप्रिय रहती है तो Fortuner, Land Cruiser 300 और Urban Cruiser प्रीमियम सेगमेंट की लोकप्रिय गाड़ियां हैं जो अपनी आरामदायक सीटस और जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है।
सुरक्षा के फीचर्स का भी दिखा असर
बता दें कि Toyota ने अपनी Glanza, Urban Cruiser Taisor और Urban Cruiser Hyryder को 6 एयरबैग के साथ अपग्रेड कर पेश किया। तो वहीं कंपनी की सबसे ज्यादा लोकप्रिय Innova Hycross को 5 स्टार Bharat NCAP रेटिंग भी प्राप्त हुई जो इसे एक बेहद सुरक्षित कार बनाती है।
Advertisement
और नई गाड़ी होगी लॉन्च
Toyota इस नए वित्त वर्ष में अपनी गाड़ियों के अपग्रेड वर्जन के साथ नई SUV और MPV भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।
इसे भी पढ़ें - Tata Sierra EV: नहीं मिल रही सिएरा? आ रहा है अब इलेक्ट्रिक वेरिएंट, 550 KM की मिलेगी रेंज, जानिए कब होगी लॉन्च