Kia के लिए Seltos और Sonet बनीं धुरंधर 1 और 2, मई महीने में तोड़े सेल के सारे पिछले रिकॉर्ड

Kia Cars Sales in May 2026: मई महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार बिक्री के मामले में किआ इंडिया ने भारत में अपने लॉन्च के बाद से अब तक के मई महीने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

kia seltos and other cars
kia seltos and other cars | Image: kia

Kia Cars Sales in May 2026: मई महीने की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार बिक्री के मामले में किआ इंडिया ने भारत में अपने लॉन्च के बाद से अब तक के मई महीने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यह दिखाता है कि भारतीय बाजार Kia की गाड़ियों को किस तरह बड़े स्तर पर अपना चुका है।      

मई में कितनी हुई किआ की सेल्स 

Kia India ने मई के महीने में 27,586 यूनिट्स बेचीं है। जबकि पिछले वर्ष 2025 के मई महीने में कंपनी ने 22,315 यूनिट्स बेची थी। इस शानदार सेल्स से कंपनी ने पिछले मई की तुलना में इस मई में 23.6 प्रतिशत की सालाना बढ़त हासिल की है। 

वर्ष 2026 में अब तक कितनी यूनिट्स बेची 

वर्ष 2026 की शुरुआत से ही किआ ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई रखी है। कंपनी ने अब तक 139,197 यूनिट्स बेच डि है जबकि वर्ष 2025 में कंपनी ने मई महीने तक 1,21,514 यूनिट्स बेची थी। इससे कंपनी ने 14.6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। 

Uploaded image

कौन सी गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी 

अप्रैल महीने के समान मई महीने में भी Kia Seltos और Kia Sonet का जादू बरकरार दिखा। यह दोनों गाड़ियां मई महीने में किआ की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी रही। अपने लॉन्च के बाद से Kia Seltos की हर महीने 10,000 यूनिट्स बिक रही है। इस मई के महीने में भी Seltos की 10,000 यूनिट्स बिकी है। तो वहीं मई 2026 में भी Seltos का बाजार पर दबदबा कायम दिखा।  

Advertisement

इन गाड़ियों का भी रहा जलवा 

Kia Seltos और Sonet के साथ कंपनी के पोर्टफ़ोलियो की अन्य कार Kia Carens, Carens Clavis, Clavis EV के साथ मई में लॉन्च हुई Kia Syros भी ग्राहकों को लुभाने में कामयाब हो रही है। EV के मामले में Kia India का 'बैटरी-एज़-ए-सर्विस' (BaaS) प्रोग्राम भी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में आने वाली बाधाओं को कम करता है और ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें- Ola-Uber के ड्राइवर से हो गए हैं परेशान? भारत में लॉन्च होने जा रही है नई टैक्सी कंपनी, सिर्फ 8 रुपये में मिलेगा SUV का मजा

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड