WhatsApp ला रहा है चैट के लिए ये नया AI फीचर, बदल जाएगा चैटिंग का अनुभव
WhatsApp New Side Chat Feature: अब WhatsApp भी एक नए Side Chat फीचर पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को चैट करते समय भी Meta AI के प्रयोग की अनुमति देगा।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

WhatsApp New Side Chat Feature: AI के जरिए सभी कंपनियां अपने यूजर्स को बेहतर सेवायें देने में लगी है। अब WhatsApp भी एक नए Side Chat फीचर पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यह फीचर यूजर्स को चैट करते समय भी Meta AI के प्रयोग की अनुमति देगा। इससे यूजर्स को अपनी चैट बीच में बंद नहीं करनी पड़ेगी।
क्या है WhatsApp Side Chat फीचर
अभी तक यूजर्स को किसी से चैट करते हुए Meta AI के इस्तेमाल करने के लिए अपनी चैट बीच में छोड़कर मेटा एआई के चैटबॉट में जाना पड़ता था। लेकिन साइड चैट फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपनी चैट बीच में छोड़नी नहीं पड़ेगी और वो चैट के दौरान मेटा एआई चैटबॉट से अपने सवाल पूछ सकेंगे।
यह आपकी चैट से जुड़े सवालों के जवाब देने के साथ आपको सुझाव भी देने का काम करेगा। इस दौरान आपकी चैट बैकग्राउंड में खुली रहेगी। इसके साथ ही इस फीचर से आपको अपनी चैट के मैसेज बार-बार चैटबॉट में कॉपी-पेस्ट नहीं करने पड़ेंगे बल्कि यह खुद आपकी चैट पढ़कर जवाब देने का काम करेगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके साथ यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि साइड चेट फीचर के बाद यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहे और उनकी चैट्स की प्राइवेसी में भी कोई कमी ना आए।
Advertisement
कहां मिलेगा ये फीचर
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि WhatsApp का यह नया साइड चैट फीचर ऐप में फंक्शन स्क्रीन के राइट साइड पर Ask Privately के विकल्प में दिखेगा। इस पर टैप करते ही ये एक्टिव हो जाएगा और फिर आप Meta AI से आप अपने सवालों के जवाब पूछ सकेंगे।
कब मिलेगा साइड चैट फीचर
WhatsApp के इस फीचर की अभी कोई निश्चित तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन जैसे ही इस फीचर की टेस्टिंग पूरी हो जाएगी तो आने वाले महीनों में फीचर का अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।
Advertisement
इसे भी पढ़ें- WhatsApp का भी 'बॉस' बना भारत, कुणाल शाह बनेंगे नए सीईओ, जानिए कौन हैं ये जिनके पीछे जुकरबर्ग भी हो गए फिदा