WhatsApp इस दिन से इन स्मार्टफोन में होने जा रहा है हमेशा के लिए बंद, जानिए क्या करें
WhatsApp फोन में अगर चलना बंद हो जाए तो यूजर्स को काफी परेशानी हो जाती है। अब इसी समस्या का सामना बहुत से यूजर्स को करना पड़ सकता है क्यूंकि WhatsApp बहुत सारे स्मार्टफोन में हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है।
- टेक्नोलॉजी न्यूज
- 2 min read

WhatsApp आज सभी की जरूरत बन गया है। ऐसे में फोन में अगर व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाए तो यूजर्स को काफी परेशानी हो जाती है। अब इसी समस्या का सामना बहुत से यूजर्स को करना पड़ सकता है क्यूंकि WhatsApp बहुत सारे स्मार्टफोन में हमेशा के लिए बंद होने जा रहा है।
किन स्मार्टफोन में कब से होगा बंद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार WhatsApp अभी तक एंड्रॉयड 5 वर्जन को सपोर्ट करता था। लेकिन अब 8 सितंबर 2026 से एंड्रॉयड के इस वर्जन पर मेटा अपना सपोर्ट बंद करने जा रही है। इससे जो फोन अभी तक Android 5 पर काम कर रहे थे उनमें अब व्हाट्सऐप चलना बंद हो जाएगा।
फिर क्या करना होगा अब
बता दें कि अब WhatsApp का सपोर्ट Android 6 वर्जन से शुरू होगा। ऐसे में एंड्रॉयड 5 यूजर्स को अपने फोन अब एंड्रॉयड 6 या इससे आगे के वर्जन में अपग्रेड करने की जरूरत है।
कैसे चेक करें अपने सॉफ्टवेयर का वर्जन
- अपने फोन में सॉफ्टवेयर वर्जन की जांच के लिए लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स में जाना है।
- फिर आपको About Phone का विकल्प मिलेगा जिस पर आपको क्लिक/ टैप करना है।
- इसके बाद आपको Software Update पर जाना है। कई फोन में सीधे Software Update का विकलप भी मिलता है, जिस कारण आपको अंदर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
- अब अपको यहां अपने फोन के सॉफ्टवेयर की जानकारी मिलेगी कि आपके फोन में एंड्रॉयड का कौन सा वर्जन मौजूद है।
अगर कोई नया नहीं आया
अगर आपको अपने फोन में कोई नया सॉफ्टवेयर अपग्रेड नहीं आया है तो WhatsApp चलाने के लिए आपको नया स्मार्टफोन ही खरीदना होगा। बता दें कि इस समय बाजार में लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 16 और Android 17 के साथ आते हैं। ऐसे में आप नए फोन के बाद एंड्रॉयड 5 से सीधे Android 16 या Android 17 में अपग्रेड हो जाएंगे।